वाटर पार्क में हादसा, युवक घायल, रिम्स रेफर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
वाटर पार्क में हादसा, युवक घायल, रिम्स रेफर

गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना निवासी 18 वर्षीय रियाज अंसारी (पिता-शहादत अंसारी) गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

डोमचांच. थाना क्षेत्र अंतर्गत गैठीबाद में संचालित द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क में नहाने के क्रम में गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना निवासी 18 वर्षीय रियाज अंसारी (पिता-शहादत अंसारी) गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद मरीज को रिम्स रेफर किया गया है. रियाज के परिजनों ने पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कहा कि वाटर पार्क प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा गया है, जिससे दुर्घटना घट रही है. उल्लेखनीय है कि रियाज अपने दोस्तों के साथ डोमचांच के गैठीबाद स्थित वाटर पार्क घूमने गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola