आम आदमी पार्टी ने किया पीएम का पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने किया पीएम का पुतला दहन

नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन झुमरीतिलैया. नीट पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने की. प्रदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह दलालों व माफियों के कब्जे चली गयी है. लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन सत्ता से जुड़े लोग पैसे के दम पर परीक्षाओं को बेचने का काम कर रहे हैं. जोनल को-ऑर्डिनेटर दिनेश यादव ने कहा कि आज देश के युवा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है और केंद्र सरकार पूरी तरह से मौन है. जिला संरक्षक दामोदर यादव ने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, अब शिक्षा भी सुरक्षित नहीं रही है. जिला कोषाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि गरीब व मध्यम वर्ग के छात्र कठिन परिश्रम कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है. योगेंद्र पंडित ने कहा कि देश के युवा अब चुप नहीं बैंठेगे. रामवृक्ष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी उजागर हो गयी है. मौके पर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola