खुशहाल छात्र ही सफल जीवन की नींव रखता है

Published by : DEEPAK Updated At : 19 Apr 2025 10:59 PM

विज्ञापन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा नवम से बारहवीं के छात्रों के लिए शनिवार को प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा नवम से बारहवीं के छात्रों के लिए शनिवार को प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया. यह सत्र प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और खुशी क्लासेस के संस्थापक मुकेश चौहान ने ली. सत्र का विषय था हैप्पी स्टूडेंट, जिसमें छात्रों को सकारात्मक सोच, आत्म-विश्वास, तनाव प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया. मुख्य वक्ता मुकेश चौहान ने विद्यार्थियों से संवादात्मक शैली में बात करते हुए उन्हें जीवन में खुश रहने और संतुलन बनाए रखने के सरल व प्रभावी उपाय बताए. उन्होंने कहा कि एक खुशहाल छात्र ही एक सफल जीवन की नींव रखता है. छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार एवं मुख्य वक्ता मुकेश चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर की गयी. वहीं विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सत्र हमारे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक साबित होते हैं, विद्यालय का सदैव प्रयास रहा है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण पर भी ध्यान दें. कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता मुकेश चौहान को प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola