71 सदस्यों का जत्था गुजरात के गिरनार रवाना

गुजरात के जूनागढ़ नगरी में जैन धर्म का ऐतिहासिक तीर्थ गिरनार है
झुमरीतिलैया. दिगंबर जैन समाज कोडरमा के युवा संगठन के 71 सदस्यों का जत्था जैन युवक समिति के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक जैन गंगवाल, मंत्री विकास जैन सेठी के नेतृत्व में गिरनार रवाना हुआ. उल्लेखनीय है कि गुजरात के जूनागढ़ नगरी में जैन धर्म का ऐतिहासिक तीर्थ गिरनार है. समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, सह मंत्री जैन राज छाबड़ा, सुरेश जैन झांझरी, विजय जैन, सुबोध जैन गंगवाल, सरोज जैन पापड़ीवाल, दिलीप जैन छाबड़ा, विजय-नीमा जैन छाबड़ा, मुकेश जैन अजमेरा, आशा जैन गंगवाल, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, नीलम जैन सेठी, मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन आदि ने सभी को मंगलमय यात्रा की बधाई दी. इस यात्रा में विशेष रूप से विवेक-प्राची जैन सेठी, विवेक-प्रियंका जैन छाबड़ा, शैलेश-दिब्या जैन छाबड़ा, अतुल-अंजली जैन छाबड़ा, अक्षय-सोना जैन छाबड़ा, रांची से अंकुर-आकांक्षा जैन पापड़ीवाल आदि शामिल हैं.
डीसी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं
कोडरमा. डीसी ऋतुराज ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान रोजगार सेवक चयन, भवन निर्माण के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने, जन वितरण प्रणाली दुकानदार से संबंधित शिकायत, आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्यालय स्थानांतरण जैसे मामले आये. डीसी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि आम लोगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान मिल सके. डीसी ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे समस्याओं का त्वरित निष्पादन संभव हो पाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




