कांको में यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
कांको में यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

ग्राम पंचायत कांको में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार एवं हनुमत राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक पंच दिवसीय लघु रुद्र सह रामचरित मानस कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

जयनगर. ग्राम पंचायत कांको में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार एवं हनुमत राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक पंच दिवसीय लघु रुद्र सह रामचरित मानस कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उदघाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने किया. कलश यात्रा में शामिल भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने बराकर नदी उतरवाहिनी में कलश में जल भरा और वापस लौटकर उसे यज्ञ मंडप में उसे स्थापित किया. इस दौरान उन्होंने ढोल नगाड़े के साथ जयकारे लगाये जा रहे थे. मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया श्यामदेव यादव, जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया बीरेंद्र यादव, जेएलकेएम नेता रविशंकर यादव, युवा नेता उमेश यादव, अरुण यादव, पुरुषोतम यादव, पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद, शिवकुमार यादव, केबी यादव, रामकिशुन शर्मा, पूर्व मुखिया धीरज कुमार, कामेश्वर भारती, लीलावती देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व मुखिया सुनीता गिरि, सतीश भारती सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे. यज्ञ के आगामी कार्यक्रम पहले दिन कलश यात्रा के साथ पंचाग पूजन व मंडप प्रवेश हुआ. 25 को गौरी गणेश पूजन, कलश पूजन, वेदी पूजन, स्तंभ पूजन, द्वार पूजन, जलाधिवास, धान्याधिवास, 26 को नित्य पूजन, ग्राम देवी देवता पूजन, फल एवं पुष्पाधिवास, सर्कराधिवास, घृतढारी, 27 को नित्य पूजन, गंधाधिवास, घृताधिवास, नगर भ्रमण, वस्त्राधिवास, शैय्याधिवास, 28 को शिव परिवार एवं हनुमत सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा, हवन, आरती, महायज्ञ विसर्जन, ब्राहमण भोजन, कन्या भोजन, महाप्रसाद वितरण तथा रात्रि जागरण होगा. जबकि एक मार्च को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है. यज्ञ के आचार्य सह प्रवचनकर्ता राजेश कुमार पांडेय शास्त्री, कथावाचिका सुश्री साध्वी ज्योति शास्त्री अयोध्या धाम है. यज्ञ को सफल बनाने में समस्त ग्रामीण लगे हैं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola