158 यात्रियों से एक लाख 16 हजार 515 रुपये वसूला जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
158 यात्रियों से एक लाख 16 हजार 515 रुपये वसूला जुर्माना

धनबाद रेल मंडल द्वारा चलाया गया विशेष मेगा टिकट जांच अभियान

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. धनबाद रेल मंडल द्वारा चलाये गये विशेष मेगा टिकट जांच अभियान के अंतर्गत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग दल ने कार्रवाई करते हुए 158 यात्रियों से एक लाख 16 हजार 515 रुपये का जुर्माना वसूला. यह अभियान पूरे धनबाद मंडल के धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, डालटनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली सहित कोडरमा में भी दिन-रात सुनियोजित तरीके से चलाया गया. कोडरमा स्टेशन पर इस अभियान के दौरान धनबाद मंडल के एसीएम-2 सुनील कुमार, इंस्पेक्टर आरएन झा और कोडरमा के सीटीआई बच्चा सिंह के अलावा दीपक कुमार, सीआइटी राजीव कुमार, टीटीई दल और आरपीएफ के जवानों की टीम मौजूद थी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मो इकबाल ने बताया कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और टिकट में उल्लेखित श्रेणी में ही यात्रा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola