खेल के दौरान ही हुआ झगड़ा कुल्हाड़ी से किया वार, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
खेल के दौरान ही हुआ झगड़ा कुल्हाड़ी से किया वार, हुई मौत

मटिया थाना के गंगाटी ग्राम में शुक्रवार को मैदान में खेलने के दौरान दो बच्चों में गेंद को लेकर झगड़ा हो गया.

विज्ञापन

संवाददाता, बशीरहाट.

मटिया थाना के गंगाटी ग्राम में शुक्रवार को मैदान में खेलने के दौरान दो बच्चों में गेंद को लेकर झगड़ा हो गया. इसी दौरान मौके पर मौजूद चाचा ने अपने ही आठ वर्षीय भतीजे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी चाचा कमारूल जमान फरार है. मृत बच्चे का नाम अमिरूल जमान है.

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह दस बजे की है. मैदान में दो बच्चे आपस में गेंद से खेल रहे थे. गेंद को लेकर दोनों में विवाद हो गया और दोनों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान एक अमिरूल के चाचा कमारूल ने कुल्हाड़ी लेकर अमिरूल के सिर पर जोर से वार किया. वहीं लहूलुहान होकर गिर गया. उसे तुरंत स्थानीय धान्यकुरिया ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. घटना की खबर फैलते ही गांव वालों ने एक जुट होकर आरोपी चाचा के घर पर हमला किया. कामारुल घटना के बाद से ही घर से फरार है. खबर पाकर मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मटिया थाने की पुलिस आरोपी चाचा की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola