दानवीर भामाशाह की जयंती 26 अप्रैल को

Updated at : 24 Apr 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
दानवीर भामाशाह की जयंती 26 अप्रैल को

झुमरीतिलैया : तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में 26 अप्रैल को ब्लॉक मैदान तिलैया में दानवीर भामाशाह जयंती मनायी जायेगी. इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप चौक से होगी. यहां से समाज के लिए नगर भ्रमण करते हुए ब्लॉक मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. जहां भामाशाह की जयंती मनायी जायेगी. अतिथि के […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में 26 अप्रैल को ब्लॉक मैदान तिलैया में दानवीर भामाशाह जयंती मनायी जायेगी. इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप चौक से होगी. यहां से समाज के लिए नगर भ्रमण करते हुए ब्लॉक मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. जहां भामाशाह की जयंती मनायी जायेगी.
अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता, बाघमारा विधायक ढुलु महतो, बड़कागांव विधायक निर्मला देवी, कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, हजारीबाग जिप अध्यक्ष सुशीला देवी, धनबाद जिप अध्यक्ष रोबिन बोराई, हजारीबाग जिप सदस्य प्रिया देवी, डोमचांच उप प्रमुख संगीता देवी, तैलिक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयानंद कश्यप, तैलिक महासभा युवा मोरचा अध्यक्ष रिपू सुदन साहू, महिला प्रदेश अध्यक्ष साबी देवी, वैश्य महासभा प्रदेश अध्यक्ष बली राम साहू, तैलिक महासभा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप, युवा मोरचा अध्यक्ष अमित कुमार साहू, तैलिक कल्याण समिति के संस्थापक जगत महतो, प्रदेश संयोजक सुरेश साहू, गिरिडीह तैलिक साहू समाज अध्यक्ष उमा चरण साहू भाग लेंगे.
डोमचांच : भामाशाह जयंती की तैयारी को लेकर डोमचांच, कोडरमा, सतगावां, जयनगर, मरकच्चो, चंदवारा प्रखंड के नवयुवक संघ के कार्यकर्त्ता हर प्रखंड के प्रत्येक घर में निमंत्रण दे रहे है. डोमचांच प्रखंड के नवयुवक संघ द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. रविवार को मसमोहना, कुंडीधनवार, बगड़ो, खरखार, नवलशाही, बच्छेडीह, सिमरिया, नवादा, फुलवारिया, मसनोडीह, बेहराडीह, नावाडीह का दौरा किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश साव, राजू साव, अनिल साव, मुखिया सुरेश कुमार, प्रेमचंद साव, मनोज साव, संजय अपोलो, दीपक गुप्ता, रंजीत साव, दीपू साव, वैभव कुमार के अलावा जिलाध्यक्ष अर्जुन साहू, उपाध्यक्ष बेदू साव, विजय साव, चूरामन साव, अशोक साव, भीम साव आदि जनसंपर्क अभियान में लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola