दो रोजगार सेवक की संविदा रद्द करें

Updated at : 09 Apr 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
दो रोजगार सेवक की संविदा रद्द करें

कोडरमा बाजार : मनरेगा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक डीडीसी आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुई. इसमें सभी रोजगार सेवकों को चालू वितीय वर्ष में अधिक से अधिक मानव सृजन करने, प्रत्येक पंचायतों में कम से कम प्रतिदिन 100 मजदूरों को काम देने का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया. इसमें कोताही बरतने पर […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : मनरेगा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक डीडीसी आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुई. इसमें सभी रोजगार सेवकों को चालू वितीय वर्ष में अधिक से अधिक मानव सृजन करने, प्रत्येक पंचायतों में कम से कम प्रतिदिन 100 मजदूरों को काम देने का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया. इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही.

बैठक में कई रोजगार सेवकों के देर से पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें बैठक से बाहर किया गया. साथ ही रोजगार सेवक राजनारायण और शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर मरकच्चो मध्य के रोजगार सेवक अजय कुमार पांडेय की संविदा रद्द करने का निर्देश दिया गया.

कोडरमा प्रखंड के रोजगार सेवक विवेक कुमार के कार्य संतोषजनक नहीं रहने तथा प्रतिदिन धनबाद से आवागमन करने की शिकायत मिलने पर डीडीसी ने उक्त रोजगार सेवक को सतगांवा ट्रांसफर करने, इसी प्रखंड के तीन रोजगार सेवक निर्मला कुमारी, मनीष कुमार और संजीव कुमार द्वारा बिना सूचना के लंबे समय से गायब रहने के मामले की जांच परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार को देते हुए शीघ्र प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया. जयनगर प्रखंड के डंडाडीह के बरखास्त पंचायत सेवक राजेंद्र कुमार राजू द्वारा निर्देश के बाद भी दूसरे रोजगार सेवक को प्रभार नहीं दिये जाने का मामला आने पर डीडीसी ने शनिवार शाम तक उक्त रोजगार सेवक से प्रभार लेने से इंकार करने पर उक्त रोजगार सेवक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश बीडीओ को दिया. डीडीसी ने बैठक में स्पष्ट कहा की चालू वितीय वर्ष में यदि मनरेगा मजदूर के लंबित मजदूरी की शिकायत मिलने पर संबंधित दोषी के विरुद्ध अधिनियम के तहत प्रत्येक मास्टर रोल पर एक हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जायेगा. इसके लिए प्रखंडों के बीडीओ को दिशा-निर्देश दिया गया.
सभी जेइ और एइ को सभी तरह के लंबित एमबी को सोमवार तक पूर्ण करते हुए मंगलवार को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. मौके पर डीडीसी के अलावे मनरेगा पीओ मनोज कुमार, तकनीकी सहायक राजदेव प्रसाद, प्रखंडों के बीडीओ और पंचायतों के रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola