परंपरागत हथियारों के परिचालन से होता है संस्कृति का बोध : विधायक

Updated at : 06 Apr 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
परंपरागत हथियारों के परिचालन से होता है संस्कृति का बोध : विधायक

जय श्रीराम के नारे से गूंजा जयनगर निकली झांकी जयनगर : प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी व वासंती दुर्गापूजा नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रामनवमी को लेकर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 37 लाइसेंसी अखाड़ा समितियों ने प्रशासन द्वारा तय रूट पर जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान लोग परंपरागत […]

विज्ञापन
जय श्रीराम के नारे से गूंजा जयनगर निकली झांकी
जयनगर : प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी व वासंती दुर्गापूजा नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रामनवमी को लेकर प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 37 लाइसेंसी अखाड़ा समितियों ने प्रशासन द्वारा तय रूट पर जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान लोग परंपरागत हथियार, लाठी, बाना, भाला, तलवार आदि का करतब दिखाते रहें. जयनगर में विधायक प्रो जानकी यादव व जिप सदस्य पवन सिंह ने एक दूसरे के साथ लाठी खेली.
जयनगर दुर्गा मंडप में पथिक समिधा एचपी गैस एजेसी पथिक बसेरा द्वारा अखाड़े में पहुंचे धर्मप्रेमियों के बीच महाभोग प्रसाद व शीतल पेयजल का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ बालेश्वर राम, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, राजकुमार सिंह, बाबूलाल मोदी, प्रकाश मोदी, वंशीधर मोदी, पथिक समिधा के प्रोपराइटर सुरेंद्र भाई मोदी, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, राजकुमार नायक, शिव शंकर वर्णवाल आदि मौजूद थे. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. पिपचो, तेतरौन, परसाबाद, गडगी, कटिया, बेको, आल्हो, रूपायडीह, छोटकी हिरोडीह, बडकी हिरोडीह समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में राम जानकी की झांकी निकाली गयी. रूपायडीह में आयोजित झांकी में जिप सदस्य मुनिया देवी उनके प्रतिनिधि केदार नाथ यादव, लक्ष्मण यादव, भोला यादव आदि शामिल थे. कटहाडीह आयोजित झांकी में जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुधीर सिंह, यमुना यादव, ज्ञान चंद मोदी, मनोहर मोदी, देव कुमार मोदी, मनोज मोदी, राजेंद्र राम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
इधर, रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण समापन पर विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख जयप्रकाश राम, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य मुनिया देवी, पवन सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ बालेश्वर राम, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव, विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, मुखिया मो शहजाद, अर्चना कुमारी, भीम कुमार यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, लक्ष्मण यादव, पूर्व जिप सदस्य बासुदेव यादव, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, सरवर खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, केदारनाथ यादव, सुरेश यादव, विधायक प्रतिनिधि दामोदर यादव, युवा नेता उमेश यादव, पोखराज राणा, अरुण यादव, बुलाकी यादव, ललित शर्मा, सुनील यादव, सुखदेव यादव, प्रमिला वर्णवाल, सीता देवी, रेणु देवी, मीना साव, मितलाल साव, भरत साव आदि के नाम शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola