जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा आसमां
Updated at : 06 Apr 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

अखाड़ा कमेटियों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन, झूमे राम भक्त कोडरमा बाजार/झुमरीतिलैया : आस्था व श्रद्धा का पर्व रामनवमी को लेकर बुधवार को पूरे कोडरमा जिले में उत्साह चरम पर दिखा. हिंदू समुदाय के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी रामनवमी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. देर रात तक झुमरीतिलैया, कोडरमा, मरकच्चो, चंदवारा, […]
विज्ञापन
अखाड़ा कमेटियों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन, झूमे राम भक्त
कोडरमा बाजार/झुमरीतिलैया : आस्था व श्रद्धा का पर्व रामनवमी को लेकर बुधवार को पूरे कोडरमा जिले में उत्साह चरम पर दिखा. हिंदू समुदाय के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी रामनवमी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. देर रात तक झुमरीतिलैया, कोडरमा, मरकच्चो, चंदवारा, जयनगर, सतगावां समेत आसपास की सड़कें झांकियों व अखाड़ा कमेटियों के प्रदर्शन से गुलजार रहीं.
श्रद्धालु भक्तों द्वारा लगाये जा रहे जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान होता रहा. साथ ही पारंपरिक हथियारों का खेल भी होता रहा. देर शाम नौ बजे तक जिले के हृदय स्थल झंडा चौक पर झांकियों का समागम नहीं हो पाया था. इधर, जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी का त्योहार धूमधाम व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. महावीरी पताकों व पारंपरिक हथियारों व लाठियों से लैश विभिन्न क्षेत्रों से आये अखाड़ा समितियों के राम भक्तों का सैलाब गांधी चौक पर उमड़ पड़ा. डंके के साथ जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र राममय हो गया. देर शाम तक विभिन्न अखाड़ा समितियों के युवाओं ने तलवारबाजी, लाठी भाजना, भाला समेत अन्य पारंपरिक हथियारों से एक से बढ़ कर एक हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया. यहां से सभी अखाड़ा समिति अपने महावीरी पताकों के साथ राजगढ़ चैती दुर्गा मंडप पहुंचे जहां महावीरी पताकों का एक-दूसरे से मिलान कराया.
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची विभिन्न अखाड़ा कमेटी के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में मुख्य रूप से लाठी, बाणा, भाला, तलवार, फरसा, गद्दा, मुगदल, नान चाकू का अचंभित कर देने वाले खेलों का प्रदर्शन किया गया. तिलैया में झांकियां अखाड़े से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों समेत गली-मोहल्लों में भी घुमायी गयी. बीच-बीच में जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी नारे भी लगाये जाते रहे.
विभिन्न अखाड़ा कमेटियों द्वारा निकाली गयी आकर्षक झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था. रामनवमी पूजा समिति तिलैया बस्ती, असना इंदरवा, संकट मोचन हनुमान मंदिर असनाबाद, नवादा बस्ती, चमत्कारी बाबा मंदिर विद्यापुरी, मोरियावां, बजरंग नगर, बेलाटांड़, किंग क्लब गुमो, श्री सत्य नारायण मंदिर व खुदरापट्टी समिति, पानी टंकी रोड की समिति द्वारा झांकी निकाली गयी.
इधर, रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जुलूस निकलने वाले मार्गों समेत संभावित क्षेत्रों में पुलिस बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराये गये थे. थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर व अन्य सक्रिय दिखें. दिनभर पुलिस गश्ती भी होती रही. कोडरमा में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी. मौके पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, प्रभारी जेल अधीक्षक कमलेंद्र कुमार सिन्हा, डीपीआरओ सुनील सिंह मौजूद थे.
मंदिरों में हुई विशेष पूजा
शहर के स्टेशन रोड, खुदरापट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, चमत्कारी बाबा हनुमान मंदिर, बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर,पानी टंकी रोड स्थित हनुमान मंदिर व असनाबाद स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों में बुधवार की सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग की गयी है.
पहली बार जिला मुख्यालय में शौर्य प्रदर्शन
कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय में रामनवमी का त्योहार इस बार भव्य तरीके से मनाया गया. बजरंग दल के द्वारा गठित रामनवमी महासभा के तत्वावधान में स्थानीय गांधी चौक पर शौर्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसमें करीब 14 अखाड़ा समितियों के प्रतिभागी शामिल हुए. देर शाम तक चले कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने एक से बढ़ कर करतब प्रस्तुत किये. पहली बार इस तरह के कार्यक्रम होने से स्थानीय युवाओं में जोश देखा गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षक तलवारबाजी, लाठियां भाजना, ट्यूब लाइट्स फोड़ने समेत विभिन्न करतब प्रस्तुत किये गये. सफल प्रतिभागियों को आगंतुक अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा के अध्यक्ष प्रवीण चंद्रा, सचिव राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू भैया, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, अजय पांडेय, राजेश सिंह, सह सचिव मनोहर लाल, संजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष सुजीत सिंह, सुधीर पांडेय के अलावा देवेंद्र कुमार, राजा सिंह, प्रवीण पांडेय, प्रेम प्रकाश भारती, सत्येंद्र कुमार, बबन कुमार, देवराज पांडेय, दिवाकर कुमार समेत कई लोगों की महवपूर्ण भूमिका रही.
शौर्य कार्यक्रम शामिल अखाड़ा समितियां: शौर्य प्रतियोगिता में चैती दुर्गा मंडप कोडरमा, जय श्रीराम युवा मंडल कोलटेक्स, रामनवमी समिति फरेंदा, लोचनपुर पूजा समिति, रामनवमी पूजा समिति नौवाडीह, चंद्रोडीह, पांडेडीह, रतिथंभाई, ककुरिया थमभई, इंदरवा, डेबुआदिह, बलरोटांड़, नगरखारा, पुरना नगर, बदडीहा, बरसोतियाबर, न्यू अमर क्लब गिरिडीह रोड, महावीर मोहल्ला युवा सहयोग समिति आदि अखाड़ा समिति शामिल हुए. गांधी चौक पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में राजकुमार यादव, बीरेंद्र सिंह, संजीव समीर, सुरेंद्र भारती, मुनेश्वर राम, मुनि सिंह, राजा सिंह, अर्जुन राम, महेश भारती, पंकज सिंह, राजेश सिंह, गोपाल गुतुल, बालेश्वर राम, संजीत भारती, सुनील यादव, राजू पासवान, अरविंद माथुर, किशुन सिंह, शिव शंकर राम, गौरी लाल वर्णवाल, राम लखन सिंह, रामेश्वर सिंह, अरुण राणा, राजू राणा, बसंत राणा, रितेश राम, महेश सिंह, मदन सिंह, विजय कुमार, इंदरवा से गोपाल यादव, बैजनाथ यादव, दिलीप सिंह, यमुना यादव, परमजीत सिंह मंगू, सुरेश शर्मा, महेश यादव, सुरेंद्र यादव मौजूद थे.
मुसलिम युवकों ने किया रामभक्तों का स्वागत
जिला मुख्यालय स्थित जलवाबाद में रामनवमी जुलूस का स्वागत हमदर्द कमेटी के युवकों ने किया. इस दौरान मुसलिम युवकों ने जुलूस में शामिल सैकड़ों रामभक्तों को पानी पिलाते हुए रामनवमी की बधाई दी. मौके पर मकसूद आलम, हाजी आफताब, बंटी खान, मो आमीर, मो शोएब, मो परवेज, सऊद, डाबर, बबलू, कलीम खान, मो जफर, मो रबानी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




