कोलगरमा में दो पक्ष में विवाद, चार घायल
Updated at : 06 Apr 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के कोलगरमा में बुधवार देर शाम को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों में तीन पुरुष व एक महिला शामिल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के कोलगरमा में बुधवार देर शाम को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गये.
घायलों में तीन पुरुष व एक महिला शामिल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना के बाद एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एस डीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, महिला थाना प्रभारी दीपांजली तिर्की आदि गांव पहुंचे. घटना के बाद एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये, जिसे पदाधिकारियों ने शांत कराया. एसडीओ ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. घटना के बाद पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




