आदर्श मध्य विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना
Updated at : 04 Apr 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय स्थित आदर्श मवि में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी अब आधुनिक शिक्षा देने का प्रयासकिया जा रहा है. इससे स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार हो रहा है. आनेवाले दिनों में इसमें और […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय स्थित आदर्श मवि में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी अब आधुनिक शिक्षा देने का प्रयासकिया जा रहा है. इससे स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार हो रहा है.
आनेवाले दिनों में इसमें और परिवर्तन की संभावना है. कहा कि आदर्श मवि में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर यहां के बच्चों को नयी जानकारियां दी जा रही है. यह बढ़िया प्रयास है. इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है. विशिष्ट अतिथि पार्षद ज्योति कुमारी ने कहा कि यह विद्यालय अपने बेहतर कार्यों से अन्य सरकारी विद्यालयों से अधिक लोकप्रिय होते जा रहा है.
समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये. इस दौरान रंगोली, क्राॅफ्ट, पेंटिंग, दीया पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को आगंतुक अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी, संजीत भारती, मंटू कुमार, शंकर राम, इम्तियाज अहमद, इरशाद आलम, अनुपमा पांडेय, रजनी कुमारी, वैजयंती कुमारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




