नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 29 Mar 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

मरकच्चो : नवलशाही थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी संदीप कुमार (पिता- जागेश्वर दास), निवासी पुरना नगर को मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया. उक्त युवक पर पुरनानगर के मंझलानगर टोला से पिछले महीने अपहृत नाबालिग लड़की के पिता ने गंभीर आरोप […]

विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी संदीप कुमार (पिता- जागेश्वर दास), निवासी पुरना नगर को मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया. उक्त युवक पर पुरनानगर के मंझलानगर टोला से पिछले महीने अपहृत नाबालिग लड़की के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. आवेदन के आधार पर पुलिस ने टीम का गठन कर कोलकाता से लड़की को पिछले गुरुवार को बरामद किया था, जबकि मुख्य आरोपी संदीप भागने में सफल रहा था. बाद में पुलिस को दिये बयान में नाबालिग ने बताया था कि वह बीते चार मार्च को तिलैया काॅमर्स कालेज से इंटर की परीक्षा देकर वापस अपने घर मंझला नगर लौट रही थी.
इस दौरान आॅटो से नवलशाही उतर पैदल घर आ रही थी, तभी पंचवाहिनी नाला के समीप गांव का संदीप कुमार चार पांच अन्य लडकों के साथ वहां पहले से खड़ा था. उसने मुझे जबरन बाइक पर बैठा लिया और मुझे कोलकाता ले जाकर एक कमरे में रखा. वहां रोज मेरे साथ वह जबरन दुष्कर्म करता था. बाद में वह मुझे कोलकाता स्टेशन ले गया और टिकट के लिए टिकट काउंटर पर गया. इस बीच मौका देख मैने अपनी व्यथा वहां खड़े एक व्यक्ति को बतायी व पुलिस की मदद की बात कही. उस व्यक्ति की मदद से पुलिस ने मेरे पिता से संपर्क किया.
थाना प्रभारी शिव बालक यादव ने बताया कि संदीप के घर आने की सूचना उन्हें मिल रही थी. इस सूचना पर वे सअनि नारायण तुविद पुलिस बल के साथ पंचवहिनी नाला पर आरोपी युवक के आने का इंतजार करने लगे. युवक के वहां पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवक को देर शाम जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola