आज से शुरू होगी ई-पेमेंट व्यवस्था
Updated at : 02 Dec 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने बैठक कर दिए निर्देश ई-पेमेंट व्यवस्था लागू करने के लिए लगायी जायेगी स्वाइप मशीनें कोडरमा बाजार : नोटबंदी को लेकर जिले में ई-पेमेंट की व्यवस्था शुक्रवार से प्रारंभ की जायेगी. शुरूआती दौर में जिला परिवहन कार्यालय, निबंधन कार्यालय व सदर अस्पताल स्थित एसआरएल जांच केंद्र से इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी. ई-पेमेंट लागू […]
विज्ञापन
डीसी ने बैठक कर दिए निर्देश
ई-पेमेंट व्यवस्था लागू करने के लिए लगायी जायेगी स्वाइप मशीनें
कोडरमा बाजार : नोटबंदी को लेकर जिले में ई-पेमेंट की व्यवस्था शुक्रवार से प्रारंभ की जायेगी. शुरूआती दौर में जिला परिवहन कार्यालय, निबंधन कार्यालय व सदर अस्पताल स्थित एसआरएल जांच केंद्र से इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी. ई-पेमेंट लागू करने के संबंध में गुरुवार को बैठक कर डीसी संजीव कुमार बेसरा ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश जारी किए. एलडीएम सुधीर शर्मा ने बताया कि तीनों कार्यालयों में ई-पेमेन्ट व्यवस्था लागू करने के लिए स्वाइप मशीनें लगायी जाएंगी.
ज्ञात हो की राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य में 2 दिसंबर से कैशलेस व्यवस्था के तहत मनी ट्रांसफर की व्यवस्था की जा रही है. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. श्री बेसरा ने ई पेमेन्ट व्यवस्था लागू करने की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपील की. प्रशासन द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद किये जाने के बाद करंसी की कमी से जूझ रहे आमलोगों को राहत देने के लिए इस तरह की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जा रही है.
ई-पेमेंट व्यवस्था में है कई पेंच, लग सकता है एक से डेढ़ माह का समय
जानकारों की माने तो ई-पेमेन्ट व्यवस्था भले ही एक अच्छी पहल है, मगर जितनी जल्दबाजी में इसे लागू करने का प्रयास किया जा रहा है उससे कई समस्या उत्पन्न हो सकती है. खुद बैंक के कई अधिकारी भी इसे स्वीकार कर रहे हैं. अधिकारियों और जानकारों का कहना है कि ई-पेमेन्ट व्यवस्था लागू करने के लिए कम से कम 150 से 200 स्वाइप मशीनों की फिलहाल जरूरत है. जबकि अवश्यकता के अनुरूप उतनी मशीन तुरंत उपलब्ध करवाना कठिन है.
इतनी मशीनों की व्यवस्था करने में कम से कम एक से डेढ़ माह लग सकता है. हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए ई-पर्स का विकल्प भी मौजूद है. एलडीएम सुधीर शर्मा ने बताया कि एंड्रॉयड मोबाइल के जरिये ई-वैलेट या ई-पर्स डाउनलोड किया जा सकता है. इसके बाद जरूरत के अनुसार राशि का रिचार्ज कर छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल काफी आसान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




