जैन समाज ने गौशाला में किया पशु आहार का वितरण
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

जैन समाज ने गौशाला में किया पशु आहार का वितरण
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत जैन महिला समाज ने स्थानीय गौशाला में शनिवार को गायों के लिए गुड़, चोकर, हरा चारा और अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किये. इस अवसर पर जैन मंदिर में विराजमान मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी मुनिराज और मुनि श्री 108 शुभानंद जी मुनिराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ.
लोभ पाप का बाप है, जो मनुष्य को गलत कार्यों की ओर ले जाता है.
मुनि श्री पुण्यानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत जियो और जीने दो है, जिसके अंतर्गत जीव रक्षा और जीवन दान को सर्वोपरि माना जाता है. इसी भावना से गौशाला में पशुओं को आहार दिया गया. मुनि श्री शुभानंद जी मुनिराज ने अपने प्रवचन में सुखी जीवन के तीन उपाय बताये. उन्होंने कहा कि लोभ पाप का बाप है, जो मनुष्य को गलत कार्यों की ओर ले जाता है. सुखी रहने के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है और इसके लिए भोजन का सही चयन, समय और तरीका जानना जरूरी है. मोह और अपेक्षाएं दुख का कारण बनती हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए.
समाज की महिलाओं ने अपने हाथों से गायों को हरा चारा, गुड़, तरबूज और रोटी खिलाकर सेवा का भाव प्रकट किया. इस दौरान जैन समाज मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










