तीन जगह हादसे, पुलिस कर्मी घायल
Updated at : 01 Dec 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

महतो आहर के पास बस ने कैश वैन को मारी टक्कर, चाराडीह के पास हाइड्रा हुई अनियंत्रित डोमचांच में दो ट्रकों के बीच टक्कर, चालक घायल झुमरीतिलैया/डोमचांच : जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए तीन हादसों में तीन लोग घायल हो गये. गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. कोडरमा थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
महतो आहर के पास बस ने कैश वैन को मारी टक्कर, चाराडीह के पास हाइड्रा हुई अनियंत्रित
डोमचांच में दो ट्रकों के बीच टक्कर, चालक घायल
झुमरीतिलैया/डोमचांच : जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए तीन हादसों में तीन लोग घायल हो गये. गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. कोडरमा थाना क्षेत्र के चाराडीह के पास बुधवार दोपहर को एक हाइड्रा ने अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. अनियंत्रित हाइड्रा पास के गड्डे में जा गिरा. हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि मोटरसाइकिल चला रहा युवक बाल-बाल बचा. युवक कोडरमा की ओर से आ रहा था.
वहीं दूसरा हादसा तिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहर के पास हुआ. यहां बैंक के कैश वैन व सिटी राइड बस के बीच हुई टक्कर में दो पुलिस कर्मी घायल हो गये. घायलों में पुलिस जवान बच्चे सिंह, रामेश्वर राम शामिल हैं. दोनों तिलैया डैम ओपी में पदस्थापित हैं. इस संबंध में कैश वैन के चालक तिलैया बस्ती निवासी लक्ष्मण पिता द्वारिका राम ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने कहा है कि सअनि विजय सिंह व तीन आरक्षी के अलावा सैनिक स्कूल तिलैया एसबीआइ के कैशियर को लेकर तिलैया स्थित एसबीआइ में पैसा जमा कर वापस आ रहे थे. इसी दौरान कैश वैन गाड़ी को पीछे से आ रहे एक सिटी राइड बस नंबर जेएच-12बी-5454 के चालक ने लापरवाही बरतते हुए वैन को पीछे से टक्कर मार दी.
सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस पहले मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इधर, चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय डोमचांच के समीप बीती रात गिट्टी लदा खड़ी ट्रक एवं तिलैया से आ रही लोहा लदा एक ट्रक में सीधी टक्कर हो गया. हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. ट्रक का चालक उदय कुमार केबिन में फंस गया. इससे उसे चोटें आईं. बाद में क्रेन द्वारा केविन को सीधा कर ड्राइवर को निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




