चाकू घोंप कर की हत्या, गिरफ्तार

Updated at : 29 Nov 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू घोंप कर की हत्या, गिरफ्तार

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत चोपनाडीह में रविवार की रात 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या कर कर दी गयी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक सुरेश दास (पिता- बद्री दास) पंचायत के झलकडीह का रहने वाला था. पुलिस ने मृतक की पत्नी कलावती देवी के […]

विज्ञापन

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत चोपनाडीह में रविवार की रात 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या कर कर दी गयी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक सुरेश दास (पिता- बद्री दास) पंचायत के झलकडीह का रहने वाला था. पुलिस ने मृतक की पत्नी कलावती देवी के बयान पर हत्या में शामिल गांव के ही पड़ोसी दो युवक निरंजन दास व सुरेंद्र दास को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग सात बजे जगदीशपुर से नगीरतो जानेवाली सड़क के एक पुल के पास से एक युवक के बचाओ-बचाओ की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने सुरेश दास को खून से लहूलुहान देखा. इसके बाद उसे आनन-फानन में चोपनाडीह स्थित एक निजी क्लिनिक ले गये और इसकी सूचना परिजनों को दी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे कोडरमा रेफर कर दिया गया. कोडरमा से रांची रेफर करने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी कलावती देवी ने बताया कि कोडरमा ले जाने के क्रम में उसके पति ने बताया की उस पर चाकू से हमला उसके पड़ोसी निरंजन दास व सुरेंद्र दास ने किया है. उक्त बात मृतक ने घटना के बाद ग्रामीणों को भी बतायी थी. मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया.

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया. दोपहर को बीडीओ ज्ञान मनी एक्का मौके पर पहुंच और मृतक के परिवार को तत्काल राहत कोष से 20 हजार रुपये, कन्यादान योजना से 30 हजार रुपये मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन तथा इंदिरा आवास देने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया. मृतक की बेटी की शादी इस वर्ष होनेवाली थी.

उसका एक पुत्र भी है. जो 10वीं कक्षा का छात्र है. मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतक की पत्नी भी साफ-साफ कोई कारण नहीं बता रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola