नोटबंदी से तिलमिला गये हैं कालाधन रखनेवाले: मुंडा

चंदवारा में नोटबंदी व अन्य मुद्दों को लेकर हुई न्याय सभा आरएसएस कार्यकर्ता कवि के हत्या की सीबीआइ जांच की मांग चंदवारा : केंद्र सरकार द्वारा की गयी नोटबंदी के समर्थन में व आरएसएस कार्यकर्ता कवि को इंसाफ दिलाने के लिए भाजपा की ओर से रविवार को न्याय सभा का आयोजन किया गया. प्रखंड के […]
चंदवारा में नोटबंदी व अन्य मुद्दों को लेकर हुई न्याय सभा
आरएसएस कार्यकर्ता कवि के हत्या की सीबीआइ जांच की मांग
चंदवारा : केंद्र सरकार द्वारा की गयी नोटबंदी के समर्थन में व आरएसएस कार्यकर्ता कवि को इंसाफ दिलाने के लिए भाजपा की ओर से रविवार को न्याय सभा का आयोजन किया गया. प्रखंड के दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका राणा व संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह व सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, अमित कुमार यादव मौजूद थे. सभा में जहां केंद्र सरकार द्वारा बंद किये गये पांच सौ व हजार के पुराने नोट की बंदी का समर्थन किया गया, वहीं कवि कुमार की हत्या के आरोपियों को सजा देने के साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिये गये नोटबंदी के फैसले के बाद सिर्फ कालाधन रखनेवाले तिलमिला गये हैं, आम जनता को थोड़ी सी परेशानी है, पर यह कुछ दिनों में दूर हो जायेगी.
उन्होंने आम जनता से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि जनता ने जिस धैर्य का परिचय दिया है, वह आनेवाले दिनों में बदलता हुआ भारत का स्वरूप सामने लायेगा. सरकार ने गांव से लेकर शहर की तसवीर बदलने के लिए काम शुरू किया है. मुंडा ने आरएसएस कार्यकर्ता कवि कुमार की हत्या के मामले में कहा कि पुलिस प्रशासन को किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. कवि के दोबारा हुए पोस्टमार्टम में यह स्पष्ट हुआ है कि उसकी हत्या की गयी है, तो इस तरह के मामले में पुलिस प्रशासन को संतुलन बनाकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की. शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने नोटबंदी पर कहा कि सरकार ने नोटबंदी नहीं की है, बल्कि लक्ष्मी का स्वरूप बदल गया है.
लोगों का पैसा उन्हीं का रहेगा, सिर्फ थोड़े दिन की परेशानी है. पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने भी नोटबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि अपनी सरकार के रहते हुए आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या हो जाना और मामले में इंसाफ नहीं मिलना गंभीर बात है. किसी कार्यकर्ता की हत्या बर्दाश्त नहीं होगी. पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कवि के हत्या के मामले को शुरू से उलझाने का काम किया गया.
पूरे मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी व अन्य की भूमिका भी सामने आयी, पर पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है. अगर मामले की सीबीआइ जांच नहीं हुई और कवि के हत्यारों को सजा नहीं मिली, तो हमारा संघर्ष जारी रहेगा. पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने भी सरकार द्वारा की गयी नोटबंदी का समर्थन किया. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, रामनाथ सिंह, सुरेश यादव, राजकुमार यादव, भुनेश्वर पंडित, महेंद्र पंडित, रामचंद्र वर्मा के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी मणिलाल मंडल, एसी प्रवीण कुमार, सीओ नंद कुमार राम, बीडीओ सुनीला खलको, डाॅ अनिल कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




