राज्य हित में सीएनटी व एसपीटी एक्ट में हुआ संशोधन, तो जरूर दूंगी मंजूरी : द्रौपदी मुर्मू

Updated at : 17 Nov 2016 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य हित में सीएनटी व एसपीटी एक्ट में हुआ संशोधन, तो जरूर दूंगी मंजूरी : द्रौपदी मुर्मू

कोडरमा : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि यदि जनता और राज्य के हित में सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन होगा, तो मैं इस प्रस्ताव की स्वीकृति जरूर दूंगी. उन्होंने कहा कि संविधान में जरूरत और समय के हिसाब से संशोधन होता आया है. उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए […]

विज्ञापन

कोडरमा : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि यदि जनता और राज्य के हित में सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन होगा, तो मैं इस प्रस्ताव की स्वीकृति जरूर दूंगी. उन्होंने कहा कि संविधान में जरूरत और समय के हिसाब से संशोधन होता आया है. उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि यदि इन दोनों एक्ट में थोड़ा-बहुत बदलाव लाने से विकास होगा, तो इसके प्रस्ताव की स्वीकृति अवश्य दूंगी.

झारखंड की राज्यपाल मुर्मू ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में सरकार की कई परियोजनाओं का जायजा भी लिया. इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं सिर्फ मां ही नहीं हैं, बल्कि वे देश के भविष्य की निर्माता भी हैं. उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं जागे, वह देश सबसे आगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायतों को पूरी तरह से सक्षम करने की जरूरत है.

इस दौरान उन्होंने दामोदर महिला मंडल की नारी अदालत की कार्यवाहियों की जानकारी हासिल की. चंदवारा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने गैंडा की मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र और जोलहा कर्मा में सरकार की जलापूर्ति योजना का जायजा भी लिया. इस उद्घाटन कार्यक्रम में बरही के विधायक मनोज यादव, कोडरमा के उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, पुलिस अधीक्षक जी क्रांति कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डीडीसी सूर्य प्रकाश आदि भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola