मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में डॉक्टरों का धरना
Updated at : 17 Nov 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

आइएमए के बैनर तले सदर अस्पताल परिसर में किया गया प्रदर्शन, कहा, प्रस्तावित बिल में कई खामियां, उसे दूर करना जरूरी कोडरमा बाजार : आइएमए के राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोडरमा आइएमए के सदस्यों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया. इसका नेतृत्व अध्यक्ष डॉ उर्मिला चौधरी ने किया. आइएमए के सचिव […]
विज्ञापन
आइएमए के बैनर तले सदर अस्पताल परिसर में किया गया प्रदर्शन, कहा, प्रस्तावित बिल में कई खामियां, उसे दूर करना जरूरी
कोडरमा बाजार : आइएमए के राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोडरमा आइएमए के सदस्यों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया. इसका नेतृत्व अध्यक्ष डॉ उर्मिला चौधरी ने किया. आइएमए के सचिव डाॅ रमण कुमार ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन बिल-2016 का पूरे देश के चिकित्सक आइएमए के बैनर तले विरोध कर रहे हैं. इस बिल की खामियों के संबंध में उन्होंने बताया कि सरकार मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया को भंग कर रही है, जो चिकित्सक समुदाय के हित में नहीं है. प्रस्तावित बिल में कई ऐसी खामियां है, जिसे दूर करने की जरूरत है.
कहा कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट व पीसीपीएनडीटी एक्ट को भी तुरंत संशोधित किया जाना चाहिए. सरकार को स्वास्थ्य सुविधाएं और बढ़ानी चाहिए, ताकि आम जन मानस को फायदा मिल सके और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके. धरना में सिविल सर्जन डाॅ बीपी चौरसिया, डाॅ रामसागर सिंह, डाॅ विनय कुमार, डाॅ गोपाल प्रसाद, डाॅ आरजेपी सिंह, डाॅ रंजन कुमार, डाॅ अनुप्रिया, डाॅ संध्या टोप्पनो, डाॅ भारती सिन्हा, डाॅ सुजीत राज, डाॅ विकास चंद्रा, डाॅ सागरमणि, डाॅ शरद कुमार, डाॅ आरके दीपक, डाॅ मनोज कुमार, डाॅ आशीष कुमार, डाॅ एबी प्रसाद, डाॅ अमरेंद्र कुमार समेत कई चिकित्सक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




