करीब ढाई घंटे जिले में रहेंगी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, नारी अदालत की कार्रवाई से होंगी अवगत
Updated at : 17 Nov 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र व जलापूर्ति योजना का भी करेंगी निरीक्षण कोडरमा बाजार : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को जिले के चंदवारा प्रखंड के दौरे पर आयेंगी. वर्षों से लंबित चंदवारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस दिन यह लोगों को समर्पित किया जायेगा. राज्यपाल इस नये भवन का उदघाटन […]
विज्ञापन
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र व जलापूर्ति योजना का भी करेंगी निरीक्षण
कोडरमा बाजार : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को जिले के चंदवारा प्रखंड के दौरे पर आयेंगी. वर्षों से लंबित चंदवारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस दिन यह लोगों को समर्पित किया जायेगा. राज्यपाल इस नये भवन का उदघाटन करेंगी.
इसके अलावा विभिन्न जगहों का वह निरीक्षण व कार्यक्रम में शामिल होंगी. राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गयी है. राज्यपाल सुबह 10 बजे पहुंचेगी. कार्यक्रम को लेकर डीसी संजीव कुमार बेसरा ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. मौके पर एसी प्रवीण कुमार गागराई, बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद, कोडरमा बीडीओ मिथलेश चौधरी, चंदवारा सीओ नारायण राम, बीडीओ सुनीला खलको व अन्य मौजूद थे. उदघाटन कार्यक्रम सुबह 10:25 बजे शुरू होगा.
इसमें शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, बरही विधायक मनोज यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व अन्य के शामिल होने की उम्मीद हैं. राज्यपाल यहां लोगों को संबोधित भी करेंगी. इसके बाद एसएचजी की उपलब्धियों की जानकारी के साथ ही स्टॉल का निरीक्षण करेंगी. राज्यपाल पिपराडीह पंचायत में नारी अदालत की कार्रवाई से अवगत होंगी. इसके अलावा गैड़ा में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र व जोलहकरमा में पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण करेंगी. इससे पहले राज्यपाल हेलीकाॅप्टर से सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचेगी और यहीं से 12:35 बजे रांची के लिए रवाना हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




