अवैध जावा महुआ शराब जब्त

Updated at : 15 Nov 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध जावा महुआ शराब जब्त

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम वन पोक स्थित मड़वा पहरी में सोमवार को पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब व शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. गुप्त सूचना पर पुलिस उक्त जगह पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 50 किलो जावा महुआ, […]

विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम वन पोक स्थित मड़वा पहरी में सोमवार को पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब व शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. गुप्त सूचना पर पुलिस उक्त जगह पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 50 किलो जावा महुआ, 25 लीटर महुआ शराब के अलावा शराब बनाने के कई उपकरण को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. छापामारी की भनक मिलते ही अवैध शराब बनाने व बेचने वाले भागने में सफल रहे. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक एच प्रसाद, धनंजय कुमार, प्रमोद सिंह समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola