कुंडीधनवार ने जयनगर को हरा जीता खिताब

Updated at : 15 Nov 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
कुंडीधनवार ने जयनगर को हरा जीता खिताब

डोमचांच : मातृछाया केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चंद्रावती स्मारक उवि डोमचांच के मैदान में किंग कोबरा कुंडीधनवार व जयनगर ज्वाइंटस के बीच खेला गया. टॉस जीतकर कुंडीधनवार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाये. कुंडीधनवार की ओर से सुभाष ने 40 व रंजीत ने 18 रनों का योगदान दिया. जयनगर की ओर […]

विज्ञापन

डोमचांच : मातृछाया केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चंद्रावती स्मारक उवि डोमचांच के मैदान में किंग कोबरा कुंडीधनवार व जयनगर ज्वाइंटस के बीच खेला गया. टॉस जीतकर कुंडीधनवार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाये. कुंडीधनवार की ओर से सुभाष ने 40 व रंजीत ने 18 रनों का योगदान दिया. जयनगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए संदीप ने चार तथा लक्ष्मण व चांद ने दो-दो विकेट लिए.

जबाबी पारी खेलने उतरी जयनगर की टीम मात्र 68 रन पर आउट हो गयी. मुख्य अतिथि फिल्म स्टार पुनित वशिष्ट व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जुगनू जयंत, प्रमुख सत्यनारायण यादव, मुखिया सुरेश कुमार, सनोज मोदी, अधिवक्ता संदीप कुमार दिल्ली से आये मोहन सिंह चौहान व मोहित गोंगवाल, सुदेश कुमार मौजूद थे. मौके पर स्टार पुनित वशिष्ट ने कहा यहां आकर बहुत अच्छा लगा. कहा खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. जुगनू जयंत ने स्वच्छ रहे, निरोग रहे व नशा से दूर रहने को कहा. प्रमुख सत्यनारायण यादव ने कहा खेल से बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास होता है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि भरतनारायण मेहता, सुदेश कुमार, दीपक अग्रवाल, दीपक कुमार, भीम सिंह, चंदन कुमार, सुजीत कुमार, दिलीप मेहता, पंसस निर्भय मेहता, सुभाष मेहता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola