राज्यपाल 16 को कोडरमा में

Updated at : 12 Nov 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल 16 को कोडरमा में

कोडरमा बाजार : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 16 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचेगी. राज्यपाल चंदवारा प्रखंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करेंगी. राज्यपाल के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 16 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचेगी. राज्यपाल चंदवारा प्रखंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करेंगी. राज्यपाल के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार राज्यपाल सबसे पहले सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचेगी.

इसके बाद चंदवारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन का उदघाटन करेंगी व पिपराडीह में नारी अदालत की कार्रवाई से अवगत होंगी. इसके अलावा जोलहकरमा में पेयजलापूर्ति योजना व एसबीएम का निरीक्षण करेंगी. राज्यपाल सैनिक स्कूल तिलैया में बच्चों को संबोधित भी करेगी. हालांकि, राज्यपाल का कार्यक्रम अभी संभावित है और इसको लेकर टाइम टू टाइम कार्यक्रम जिला प्रशासन स्तर पर तैयार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola