क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध

Updated at : 11 Nov 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध

सतबरवा : मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है. मनिका विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश का विकास तेजी गति से हो रहा है. श्री सिंह ने सलैया गांव में विधायक कोटे की राशि से बनने वाली दामोदर मेहता के घर से शनिचर भुइयां के घर तक तथा […]

विज्ञापन

सतबरवा : मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है. मनिका विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश का विकास तेजी गति से हो रहा है. श्री सिंह ने सलैया गांव में विधायक कोटे की राशि से बनने वाली दामोदर मेहता के घर से शनिचर भुइयां के घर तक तथा पिपरा गांव में तीन मोड़ से लेकर सेमरआहर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सलैया गांव के पथ निर्माण हो जाने के कारण राकी कला तथा सलिया गांव का आवागमन फिर से जुड़ जायेगा, जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी. विधायक श्री सिंह ने कहा कि रघुवर दास की सरकार लगातार कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में लगी है.

इस दौरान सरैया गांव के लोगों ने इंदिरा आवास वृद्धा पेंशन तथा चापाकल लगाने की मांग की. इस मौके पर जिला पार्षद चिंता देवी के प्रतिनिध सह पलामू जिला बीस सूत्री सदस्य अवधेश सिंह चेरो, मुखिया शंभु उरांव, पंचायत समिति सदस्य धीरज कुमार, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साहू, वार्ड सदस्य मेघन परहिया, प्रदीप सिंह, दामोदर, अजय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola