बैंकों में उमड़ी भीड़, करोड़ जमा

Updated at : 11 Nov 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में उमड़ी भीड़, करोड़ जमा

बैंकों के बाहर सुबह से लगने लगी लाइन, खाते के माध्यम से 34 करोड़ की हुई निकासी दो हजार का नया नोट बैंकों में पहुंचा, 500 का नया नोट आज आयेगा, साढ़े चार करोड़ के नोट बदले गये कोडरमा : प्रधानमंत्री द्वारा 500 व 1000 के पुराने नोट का प्रचलन बंद कर देने की घोषणा […]

विज्ञापन
बैंकों के बाहर सुबह से लगने लगी लाइन, खाते के माध्यम से 34 करोड़ की हुई निकासी
दो हजार का नया नोट बैंकों में पहुंचा, 500 का नया नोट आज आयेगा, साढ़े चार करोड़ के नोट बदले गये
कोडरमा : प्रधानमंत्री द्वारा 500 व 1000 के पुराने नोट का प्रचलन बंद कर देने की घोषणा के बाद बाजार पर इसका व्यापक असर दिख रहा है. गुरुवार को जिले में बैंक खुले, तो लोगों को परेशानी तो हुई, पर थोड़ी राहत भी मिली.
नोटों को बदलने के लिए कुछ बैंकों के बाहर सुबह से ही लोग लाइन में लगे दिखे, तो कई बैंकों में बाद दोपहर 50 व 100 के नोट खत्म हो जाने से लोगों का पैसा नहीं बदला गया. ऐसे में घंटों परेशान रहने के बावजूद कई लोग निराश लौट गये. हालांकि एक दिन बाद बैंक के खुलने व नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. इसके बावजूद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा. गुरुवार को जिले के प्रमुख जगहों, बाजार में जाम की स्थिति रही. खासकर झंडा चौक के पास 11 बजे के बाद वाहन रेंगते नजर आये. बैंक आॅफ इंडिया के पास तो भारी भीड़ व वाहन लगे दिखे. बैंकों में नोट बदलने व पैसा जमा करने में लोगों को कोई परेशाानी न हो इसके लिए हर शाखा में अलग से हेल्प डेस्क व एक काउंटर बनाया गया था. बैंक ऑफ इंडिया तिलैया शाखा के बाहर ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को जानकारी दी जा रही थी.
बैंकों के आठ बजे रात तक खुले होने की घोषणा के कारण देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही. परिणाम यह हुआ कि बैंकों में पैसा तो करोड़ों में जमा हुआ ही निकासी भी करोड़ों रुपये में तक पहुंच गयी. एलडीएम सुधीर शर्मा ने बताया कि शाम सात बजे तक जिले के विभिन्न बैंकों में पांच सौ व हजार रुपये के नोट करीब 89 करोड़ रुपये के जमा किये गये हैं.
यही नहीं बैंक खाता के माध्यम से उपभोक्ताओं ने करीब 34 करोड़ रुपये की निकासी पहले दिन की है. इसके अलावा बैंकों में नोट बदलने के लिए बने काउंटर पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के नोट बदले गये हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार को कोडरमा में दो हजार का नया नोट पहुंच गया, पांच सौ का नया नोट शुक्रवार को आने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola