देश की एकता व अखंडता के लिए दौड़ा कोडरमा
Updated at : 01 Nov 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती पर देश की एकता व अखंडता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्थानीय जेजे काॅलेज से बागीटांड़ स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने हरी झंडी दिखा दौड़ की शुरुआत की. रन फॉर यूनिटी में शिक्षा मंत्री […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती पर देश की एकता व अखंडता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्थानीय जेजे काॅलेज से बागीटांड़ स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया.
शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने हरी झंडी दिखा दौड़ की शुरुआत की. रन फॉर यूनिटी में शिक्षा मंत्री के अलावा डीसी संजीव कुमार बेसरा, एसपी जी क्रांति कुमार समेत जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षकगण, पुलिस पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि आदि शामिल हुए. एकता दौड़ में शामिल लोग भारत की एकता व अखंडता से संबंधित नारे लगा रहे थे. स्थानीय बागीटांड़ स्टेडियम पहुंच कर दौड़ संपन्न हुई. इसके बाद लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तसवीर पर शिक्षा मंत्री समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया. इसके बाद शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में सभी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाये रखने की शपथ ली.
मंत्री डॉ यादव के द्वारा गुब्बारा उड़ाया गया. मौके पर डीडीसी सूर्य प्रकाश, एएसपी मणिलाल मंडल, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, डीएसपी कर्मपाल उरांव, डीइओ पीपी झा, डीएसइ परबला खेस, जिप सदस्य शांति प्रिया, कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी, नपं उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, ज्ञान सेवा संस्थान के सुभाष राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह, राज किशोर प्रसाद, अज्जू सिंह, नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, डॉ नरेश पंडित, जूही दास गुप्ता, बैजनाथ यादव, संजीव समीर, दिनेश सिंह, लक्ष्मण यादव, रामचंद्र ठाकुर, मधु कुमारी, महेंद्र वर्मा, डॉ रमन कुमार, बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद, रेंजर एसके चौधरी, बीडीओ मिथिलेश चौधरी, नारायण राम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद पंकज झा, अंबिका सिंह, शिवेंद्र नारायण समेत विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, बीडीओ, सीओ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




