मुखिया के आवेदन के आधार पर बीडीओ ने शुरू करायी जांच

Updated at : 01 Nov 2016 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के आवेदन के आधार पर बीडीओ ने शुरू करायी जांच

मरकच्चो मध्य पंचायत में बिना अनुमति प्रमुख पति ने ध्वस्त करवा दिया यात्री शेड मरकच्चो : प्रखंड के मध्य पंचायत के बंधन चौक स्थित काली मंडप के समीप सांसद मद से वर्षों पूर्व बने यात्री शेड को प्रमुख पति मुकेश मोदी द्वारा जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिये जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया […]

विज्ञापन
मरकच्चो मध्य पंचायत में बिना अनुमति प्रमुख पति ने ध्वस्त करवा दिया यात्री शेड
मरकच्चो : प्रखंड के मध्य पंचायत के बंधन चौक स्थित काली मंडप के समीप सांसद मद से वर्षों पूर्व बने यात्री शेड को प्रमुख पति मुकेश मोदी द्वारा जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिये जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.
एक ओर स्थानीय मुखिया अशोक दास ने आवेदन देकर बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रमुख पति के रवैये के विरुद्व रोष जाहिर किया है. पूर्व प्रमुख ने भी उपायुक्त को आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध सरकारी भवन बिना किसी सरकारी आदेश के धाराशायी करनेवालों पर कानून सम्मत कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार उक्त भूखंड जिला परिषद का है और यहां वर्षों पूर्व तत्कालीन सांसद रीतलाल प्रसाद वर्मा द्वारा ग्रामीणों की सुविधा का ख्याल रखते हुए यात्री शेड का निर्माण कराया गया था. स्थानीय लोगों की मानें, तो इस शेड से वे लाभान्वित थे.
इसकी मरम्मत जरूरी थी, पर प्रमुख पति ने मनमानी रवैया अपना कर सरकार द्वारा बनाये गये भवन को ध्वस्त करा दिया. स्थानीय निवासी संजय सिंह, रवि कुमार दास, मुकेश ठाकुर व मुकेश प्रसाद ने बताया कि इस तरह अचानक शेड को ध्वस्त कर देना किसी की मनमानी को दरशाता है. इन लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का चयन स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए किया जाता है, पर कुछ जनप्रतिनिधि इसका ध्यान नहीं रख रहे हैं.
मरम्मत को लेकर पारित है प्रस्ताव: बीडीओ को दिये आवेदन में मुखिया अशोक दास ने बताया है कि जेसीबी द्वारा यात्री शेड को ध्वस्त करने के वक्त वहां पहुंच कर मैंने मना किया, पर प्रमुख पति ने इसे ध्वस्त करने के लिए किसी के आदेश का होना जरूरी नहीं बताया. मुखिया ने यह भी लिखा है कि पिछले दिनों ग्राम सभा में इस शेड की मरम्मत के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है. इसमें प्रमुख व उनके पति भी उपस्थित थे और उनके हस्ताक्षर भी रजिस्टर पर अंकित हैं.
जिला परिषद बोर्ड की है जमीन : जिप सदस्य. जिप सदस्य कैलाश प्रसाद यादव ने पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त भूखंड जिला परिषद बोर्ड का है. यहां बने शेड को ध्वस्त किये जाने की जानकारी उन्हें अब तक नहीं है. वे अविलंब इसकी पूरी जानकारी लेंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी भवन को इस तरह गिरा देना उचित नहीं है. सरकारी आदेश के बाद ही कुछ भी किया जाना चाहिए था.
जर्जर था शेड, आदेश लेकर तोड़वाया : प्रमुख पति. इधर, प्रमुख पति मुकेश मोदी ने पूछे जाने पर कहा कि यात्री शेड का निर्माण वर्ष 1977 में किया गया था. वह काफी जर्जर हो चुका था. पास में स्कूल व आंगनबाडी केंद्र हैं, जहां बच्चे अक्सर खेलते थे. उन्हें खतरा हो सकता था. ऐसे में ग्रामीणों के अनुरोध पर एक आवेदन बीडीओ को देकर शेड को तोड़ने का आदेश लेकर ही इसे तोड़वाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola