पेयजल समस्या का शीघ्र करें समाधान

Updated at : 19 Apr 2016 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पेयजल समस्या का शीघ्र करें समाधान

कोडरमा बाजार : जिले में भीषण पेयजल समस्या को देखते हुए सोमवार को शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने स्थानीय परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल समस्या से निबटने के लिए कई निर्दश दिये. मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जिले की जनता को किसी भी हाल में […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिले में भीषण पेयजल समस्या को देखते हुए सोमवार को शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने स्थानीय परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल समस्या से निबटने के लिए कई निर्दश दिये. मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जिले की जनता को किसी भी हाल में पेयजल समस्या से जूझना न पड़े.
पानी की समस्या की शिकायत किसी के करने से पहले पानी की व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि जिन-जिन जगहों पर खराब चापाकल हैं, उन्हें युद्ध स्तर से दुरुस्त करें और जहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, वहां टैंकर से पानी की आपूर्ति करें. किसी भी हाल में इसमें लापरवाही नहीं बरती जाये.
उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा. बिजली विभाग व पीएचइडी विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर इस समस्या से निबटने को कहा गया.
विद्युत विभाग को रात दस बजे से सुबह दस बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया, ताकि इस दौरान पेयजल विभाग पानी को स्टोर कर सके और निर्बाध पेयजल आपूर्ति में सुविधा हो. बैठक में बताया गया कि मेन पाइप से कुछ लोगों द्वारा कनेक्शन लेने के कारण पेयजल आपूर्ति में दिक्कत हो रही है. इस पर डीसी ने कहा कि एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ऐसे लोगों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बैठक में मंत्री के अलावा डीसी संजीव कुमार बेसरा, डीडीसी सूर्य प्रकाश, सीएस डॉ नीलमणि झा, संजीव समीर के अलावा विधुत व पेयजल आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
पार्षद ने की पेयजल व स्वच्छता विभाग की शिकायत : कोडरमा. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर दस की पार्षद पिंकी जैन ने उपायुक्त कोडरमा को एक ज्ञापन देकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लापरवाही बरतने तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था की शिकायत की है.
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जलापूर्ति में लापरवाही बरती जा रही है. जिला प्रशासन को इसके लिए सार्थक पहल करने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि आपूर्ति नहीं होने पर विभाग द्वारा रटा रटाया जवाब मिलता है कि मोटर खराब हो गया है, वोल्टेज नहीं है, पानी नहीं चढ़ पा रहा है इन्हीं बहानों के साथ विभाग अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड लेता है.उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज कि समस्या की समाधान के लिए हैवी स्टेब लाइजर अथवा जनरेटर की व्यवस्था की जा सकती है. सतपुलिया के पास पाइप तोड़नेवालों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगायी जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola