उपप्रमुख से मोबाइल पर मांगी रंगदारी
Updated at : 12 Apr 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड के उप प्रमुख शमसुल खान को रविवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर धमकी देने व रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. उपप्रमुख श्री खान ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.आवेदन में उन्होंने कहा है कि दस अप्रैल की रात जब वे अपने घर […]
विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड के उप प्रमुख शमसुल खान को रविवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर धमकी देने व रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. उपप्रमुख श्री खान ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.आवेदन में उन्होंने कहा है कि दस अप्रैल की रात जब वे अपने घर में थे, तभी उनके मोबाइल नंबर 9771180955 पर एक नंबर 9528232667 से फोन आया.
फोन पर उन्हें गलियां देते हुए थाना क्षेत्र के कांनी केंद्र जंगल में 20 हजार रुपये पहुंचाने की बात कही. नहीं पहुंचाने पर गाली-गलौज करते हुए बरबादद करने की धमकी दी गयी. थाना प्रभारी नरेश कुमार ने आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




