जेवर समेत साढ़े चार लाख की लूट

Updated at : 10 Apr 2016 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
जेवर समेत साढ़े चार लाख की लूट

अपराध. कोडरमा के पुरनानगर में अपराधियों ने की लूटपाट, घरवालों की पिटाई की एक ही घर के तीन गंभीर, रिम्स रेफर कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना से महज एक किलोमीटर दूर पुरनानगर रोड दुधिमाटी में शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ दर्जन अपराधियों ने लूट पाट की. एक घर में परिजनों के साथ मारपीट की. इससे […]

विज्ञापन
अपराध. कोडरमा के पुरनानगर में अपराधियों ने की लूटपाट, घरवालों की पिटाई की
एक ही घर के तीन गंभीर, रिम्स रेफर
कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना से महज एक किलोमीटर दूर पुरनानगर रोड दुधिमाटी में शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ दर्जन अपराधियों ने लूट पाट की. एक घर में परिजनों के साथ मारपीट की. इससे गृह स्वामी राजू ठाकुर, पत्नी सबिता देवी, साला लाला ठाकुर व पुत्र विकास कुमार घायल हो गये. इस सिलसिले में विजय रजक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
घायलों में राजू, उसकी पत्नी सबिता देवी व साला लाला ठाकुर की स्थिति गंभीर होने के कारण रात में ही सदर अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स, रांची रेफर किया गया. बीती रात लगभग 12 बजे रड, मुकदल व अन्य औजार के साथ 15 नकाबपोश सबसे पहले राजू ठाकुर के आवास को निशाना बनाते हुए ग्रिल का ताला तोड़ कर घर में लूटपाट के इरादे से घुसे और घर में सोये राजू ठाकुर व अन्य के साथ मारपीट की.
दो कमरे में चारों तरफ खून के छींटे नजर आ रहे थे. परिजनों के साथ मारपीट के बाद अपराधियों ने यहां लूट पाट की. घायलों के रिम्स चले जाने के कारण कितने की लूटपाट हुई, इसकी पूरी जानकारी नहीं हो पायी है. हालांकि पुलिस के मुताबिक राजू ठाकुर के आवास से जेवर और नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख की लूट हुई है. राजू ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री के मुताबिक सभी अपराधी मुंह को ढके हुए थे. टी शर्ट और गंजी तथा जांघिया पहने हुए थे. यहां घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी उत्क्रमित मध्य विधालय रतीथंबइ के शिक्षक महादेव राम के आवास पर भी ग्रिल का ताला तोड़ कर घुसे और लूटपाट की.
बिखरे पड़े थे घर के सारे सामान: भुक्तभोगी महादेव राम ने बताया कि उनके आवास से तीन सोने का चेन, सोने का कान बाली, नकद 15 हज़ार समेत कुल 1 लाख 20 हजार की संपति अपराधी ले गये. अपराधी महादेव राम के किरायेदार और बर्तन व्यवसायी पिंकू प्रसाद पिता महेंद्र प्रसाद के घर का दरवाजा तोड़ कर घुसे और गोदरेज और बक्सा में रखे सामान को तितर बितर कर तीन सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, कान बाली, लॉकेट, 20 हज़ार नकद 1.25 लाख की संपति लूट लिये. घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार होने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलने पर एसपी जी क्रांति कुमार गडिदेशी, थाना प्रभारी अजय कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
शीघ्र पकड़े जायेंगे अपराधी : एसपी : एसपी जी क्रांति कुमार ने कहा कि अपराधियों ने लूटपाट के साथ जिस तरह से एक घर के परिजनों के साथ मारपीट की है. अपराधियों ने घटना को जिस तरह अंजाम दिया है उससे प्रतीत होता है की अपराधी केवल लूट पाट के इरादे से नहीं आये थे. कहीं न कहीं आपसी रंजिश की संभावना प्रतीत होती है. घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र पकड़ा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola