डीएवी में शैक्षणिक सत्र शुरू

Updated at : 06 Apr 2016 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी में शैक्षणिक सत्र शुरू

डीएवी में शैक्षणिक सत्र शुरू6कोडपी16. हेड ब्वाय व हेड गर्ल के साथ प्राचार्य ओपी यादव.कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार से नये शैक्षणिक सत्र 2016-17 की शुरुआत हवन के साथ की गयी. इसमें नव नामांकित छात्रों के साथ प्राचार्य ओपी यादव व अन्य शिक्षक शामिल हुए. प्रतिभा के आधार पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा दो […]

विज्ञापन

डीएवी में शैक्षणिक सत्र शुरू6कोडपी16. हेड ब्वाय व हेड गर्ल के साथ प्राचार्य ओपी यादव.कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार से नये शैक्षणिक सत्र 2016-17 की शुरुआत हवन के साथ की गयी. इसमें नव नामांकित छात्रों के साथ प्राचार्य ओपी यादव व अन्य शिक्षक शामिल हुए. प्रतिभा के आधार पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा दो छात्रों का चयन किया गया. प्रात: कालीन सभा में प्राचार्य ओपी यादव ने बारहवीं कक्षा के छात्र उत्कर्ष कंदोई को हेड ब्वाय व छात्रा आंचल अग्रवाल को हेड गर्ल नियुक्त करते हुए नामांकित पट्टा पहना कर सम्मानित करते हुए विद्यालय की जिम्मेवारियों से अवगत कराया. प्राचार्य ने छात्रों को एक नये जोश व उत्साह के साथ अपने जीवन निर्माण के लिए समर्पित होने का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा अस्त्र है. जिसके द्वारा हम अपने जीवन के अंधकार को मिटा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola