अधर्म पर होती है धर्म की जीत
Updated at : 01 Apr 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

मां मथुरासिनी महोत्सव. दूसरे दिन सजा मां का दरबार, की गयी पूजा-अर्चना झुमरीतिलैया : मां मथुरासिनी महोत्सव के दूसरे दिन मां का दरबार सजा कर पूजा-अर्चना की गयी. यजमान के रूप में श्री व श्रीमति कल्याण भदानी व पुरोहित अखिलेश्वर पांडेय शामिल हुए. इसके बाद हवन व प्रसाद का वितरण किया. अखंड ज्योत के साथ […]
विज्ञापन
मां मथुरासिनी महोत्सव. दूसरे दिन सजा मां का दरबार, की गयी पूजा-अर्चना
झुमरीतिलैया : मां मथुरासिनी महोत्सव के दूसरे दिन मां का दरबार सजा कर पूजा-अर्चना की गयी. यजमान के रूप में श्री व श्रीमति कल्याण भदानी व पुरोहित अखिलेश्वर पांडेय शामिल हुए. इसके बाद हवन व प्रसाद का वितरण किया. अखंड ज्योत के साथ सवा 11 घंटे का भजन कार्यक्रम शुरू हुआ.
कार्यक्रम का उदघाटन जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, ग्रिजली के निदेशक अविनाश सेठ व मनीष कपसिमे ने किया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता का समिति के लोगों ने बुके देकर स्वागत किया. मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अनुष्ठान से सामाजिक एकता व भाईचारा बढ़ती है. कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत होती है.
भजन कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी ने की. इसके बाद आशीष भदानी, राकेश कपसिमे, पूनम सेठ, राकेश सिंह, विनोद चौरसिया व धनबाद की शशिराज एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किया. साज पर विवेक सिंह, शशिभूषण व असीम मुखर्जी थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष भदानी, राकेश कपसिमे, सुनील बरहपुरिया, अरुण सेठ, प्रदीप पवन चौदह, सुनील भदानी, दयानंद पवन चौदह, राहुल कपसिमे, शुभम कपसिमे, राजेश कपसिमे, रितेश लोहानी, विवेक गुप्ता, सोनू पहाड़ी, पप्पू भदानी, दिलीप अठघरा, प्रदीप लोहानी, अभिषेक रंजन, छोटी सेठ, विजय वैश्यखियार, संजय परवेज, नरेश गुप्ता, महेंद्र कुटरियार, राजेश भदानी, सुधीर सेठ, विकास वैश्यखियार, मुराली कंधवे, नीरज अठघरा, राजेश लोहानी, मुरली राम सेठ, महिला समिति के अध्यक्ष सुनीता सेठ, पूनम पवन चौदह, सुनिती सेठ, रीना कंधवे, अमृता भदानी, मेघा बड़गवे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




