बीडीओ ने चखा मध्याह्न भोजन

डोमचांच : बीडीओ नारायण राम ने बुधवार को प्रखंड के बगडो पंचायत के गैठीबाद समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया. उन्होंने शौचालय निर्माण की स्थिति की जानकारी ली. पाया गया कि 85 शौचालय बनने थे, जिसमें कुछ का काम अधूरा है. इसके अलावा शौचालयों का सही उपयोग नहीं हो रहा है. उन्होंने इसमें सुधार को […]
डोमचांच : बीडीओ नारायण राम ने बुधवार को प्रखंड के बगडो पंचायत के गैठीबाद समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया. उन्होंने शौचालय निर्माण की स्थिति की जानकारी ली. पाया गया कि 85 शौचालय बनने थे, जिसमें कुछ का काम अधूरा है. इसके अलावा शौचालयों का सही उपयोग नहीं हो रहा है. उन्होंने इसमें सुधार को लेकर निर्देश दिये. बीडीओ ने गांव के सरकारी चापानल में कुछ लोगों के द्वारा ताला लगा देने की सूचना पर वहां पहुंच चापानल में लगे ताला को खुलवाया. बीडीओ ने कहा कि चापानल से पानी लेने का अधिकार सभी ग्रामीणों को है. बीडीओ ने सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




