8.81 लाख में तिलैया के स्टैंड की बंदोबस्ती

Updated at : 30 Mar 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
8.81 लाख में तिलैया के स्टैंड की बंदोबस्ती

महाराणा प्रताप चौक बस स्टैंड की बंदोबस्ती एक लाख, 67 हजार रुपये में हुई झुमरीतिलैया : वित्तीय वर्ष 2016 -17 की शहर के विभिन्न स्टैंडों की बंदोबस्ती के लिए नगर पर्षद सभागार में खुला टेंडर निकाला गया. इसमें बतौर दंडाधिकारी सीओ अतुल कुमार मौजूद थे. सरकारी बस स्टैंड, जीप स्टैंड व पुराना नगर पालिका के […]

विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक बस स्टैंड की बंदोबस्ती एक लाख, 67 हजार रुपये में हुई
झुमरीतिलैया : वित्तीय वर्ष 2016 -17 की शहर के विभिन्न स्टैंडों की बंदोबस्ती के लिए नगर पर्षद सभागार में खुला टेंडर निकाला गया. इसमें बतौर दंडाधिकारी सीओ अतुल कुमार मौजूद थे. सरकारी बस स्टैंड, जीप स्टैंड व पुराना नगर पालिका के सामने स्थित टैंपो स्टैंड की निविदा के लिए पांच लाख, 95 हजार, एक सौ निर्धारित दर रखी गयी थी.
बोली में चार लोग सत्यदेव राय, सौरभ यादय, अभय कुमार, वीरेंद्र कुमार तिवारी शामिल हुए. कुल 46 राउंड तक चले डाक के बाद अधिकतम डाक राशि 8 लाख, 81 हजार, 800 बोलने बाले सत्यदेव राय के नाम से बंदोबस्ती की गयी. महाराणा प्रताप चौक बस स्टैंड की बंदोबस्ती के लिए सत्यदेव राय, वीरेंद्र कुमार तिवारी, सोनू यादव, दीपक कुमार यादव, अजय घोष ने निविदा डाली थी.
इसमे से एक आवेदक अजय घोष का आवेदन आचरण प्रमाण पत्र की समय सीमा समाप्त होने के कारण रद्द कर दी गयी. कुल दो चक्र के बाद अधिकतम राशि एक लाख, 67 हजार रुपये पर दीपक कुमार यादव के नाम से बंदोबस्ती की गयी. सीओ अतुल कुमार ने बताया कि वैसे बंदोबस्त जो नगर पर्षद द्वारा निर्धारित राशि से अधिक वसूली करेंगे, उनकी बंदोबस्ती रद्द हो जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बंदोबस्ती आकर नामा को रजिस्ट्री ऑफिस कोडरमा में रजिस्टर्ड कराया जायेगा. जिसका खर्च बंदोबस्ती प्राप्त करनेवाले को वहन करना होगा.
इधर, अशोका होटल के पीछे सब्जी मंडी के लिए दीपक कुमार यादव, कुश कुमार सिंह ने बोली लगायी, कुश कुमार सिंह ने दूसरे राउंड में पांच लाख, 73 हजार, 300 में अपने नाम से बंदोबस्ती हासिल की. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद पंकज कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, एसआई सुजीत कुमार, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, शशि, पार्षद अनुराग सिंह, अरुण चंद्रवंशी, विशाल सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola