आरकेएस के मिक्सर प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated at : 23 Mar 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
आरकेएस के मिक्सर प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान

मरकच्चो : कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बरियारडीह के निकट स्थित रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (आरकेएस) के मिक्सर प्लांट में मंगलवार को आग लग गयी. इसमें कंपनी को लाखों रुपये की क्षति हुई है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. आगलगी में एक हॉट मशीन, एक बैंड मशीन व करीब 40 टन अलकतरा […]

विज्ञापन
मरकच्चो : कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बरियारडीह के निकट स्थित रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (आरकेएस) के मिक्सर प्लांट में मंगलवार को आग लग गयी. इसमें कंपनी को लाखों रुपये की क्षति हुई है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. आगलगी में एक हॉट मशीन, एक बैंड मशीन व करीब 40 टन अलकतरा समेत सड़क निर्माण के लिए लगाये गये मिक्सर टंकी भी जल गयी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार यहां कंपनी द्वारा अलकतरा मिक्सिंग का काम चल रहा था.
इस दौरान आग लग गयी. घटना में अलकतरा का दोनों टैंक जल गये. घटना की सूचना पाकर डेढ़ घंटे बाद कोडरमा से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, तो आग पर काबू पाया गया. इस दौरान आग से उठ रहा धुआं आसपास के कई गांवों में फैल गया, जिससे लोग परेशान रहे. मौके पर थाना प्रभारी नरेश कुमार, एसआइ अब्दुल रवानी भी मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola