भाईचारगी से मनायें होली : अन्नपूर्णा

Updated at : 23 Mar 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
भाईचारगी से मनायें होली : अन्नपूर्णा

डोमचांच/झुमरीतिलैया : विकास समिति डोमचांच की ओर से काली मंडा के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य शांति प्रिया, प्रमुख सत्य नारायण यादव मौजूद थे. मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारगी का त्योहार है. […]

विज्ञापन
डोमचांच/झुमरीतिलैया : विकास समिति डोमचांच की ओर से काली मंडा के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य शांति प्रिया, प्रमुख सत्य नारायण यादव मौजूद थे.
मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारगी का त्योहार है. लोग आपसी द्वेष भुलाकर इसका आनंद लें. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर मुखिया संगीता पांडेय, कामख्या नारायण सिंह, महेंद्र प्रसाद वर्मा, अखिल सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, अशोक यादव, रंजीत सिंह मौजूद थे.
इधर, झुमरीतिलैया स्थित पुराना सीडी उवि में भाजपा की ओर से होली मिलन का आयोजन किया गया. मौके पर नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी. मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, रवि मोदी, रामचंद्र सिंह, बासुदेव शर्मा, देवनारायण मोदी, अनुप जोशी, दिनेश्वर प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, मुरली मोदी, डाॅ आरके दीपक, चंद्रशेखर जोशी, अजय झा आदि मौजूद थे.
हिंदू जागरण मंच का होली मिलन समारोह: हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार सिंह के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली हिंदुओं के नववर्ष शुरू होने का प्रतीक पर्व है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola