डोमचांच में अप्रैल में शुरू होगी जलापूर्ति
Updated at : 22 Mar 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीण जलापूर्ति योजना का सवाल कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी ने बैठक में उठाया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल को लेकर सभी प्रस्ताव स्थानीय स्तर से आयें, इसका ध्यान रखें. कोडरमा बाजार : जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई. बैठक में ग्रामीण जलापूर्ति योजना, […]
विज्ञापन
ग्रामीण जलापूर्ति योजना का सवाल कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी ने बैठक में उठाया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल को लेकर सभी प्रस्ताव स्थानीय स्तर से आयें, इसका ध्यान रखें.
कोडरमा बाजार : जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई. बैठक में ग्रामीण जलापूर्ति योजना, शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी.
मौके पर डीप बोरिंग, ग्रामीण जलापूर्ति योजना से संबंधित योजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा गया. इस दौरान बात सामने आयी कि मेघातरी, पत्थलडीहा व खरकोटा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण काम नहीं हो रहा है.
इस पर विभाग को पुन: पत्राचार करने को कहा गया. खरकोटा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का सवाल कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी ने बैठक में उठाया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल को लेकर सभी प्रस्ताव स्थानीय स्तर से आयें, इसका ध्यान रखें. योजनाओं की रूप रेखा ग्राम सभा के माध्यम से आने के बाद इस पर पंसस व बाद में जिप सदस्य का अनुमोदन जरूरी हों. उन्होने 2013 में पारित संकल्प के तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इसका अनुपालन होना चाहिए.
इसका प्रचार-प्रसार करायें, ताकि जनता को योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी मिल सकें. बैठक में उपस्थित पीएचइडी के इइ ने बताया कि डोमचांच जलापूर्ति योजना अप्रैल माह तक शुरू कर दी जायेगी. इधर, शौचालय निर्माण की समीक्षा में पाया गया कि 5894 शौचालय में से 5149 का निर्माण हो चुका हैं. अगले वर्ष में कोडरमा, चंदवारा व डोमचांच प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त बनाना हैं.
जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि जरूरतमंद विद्यालयों में चापानल लगाया जा सके, इसके लिए सूची अविलंब सौंपे. समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आंगनबाडी केंद्रों की सूची उपलब्ध करायें, जहां पर चापाकल दिया जा सके. इसके अलावा गरमी से पहले सभी खराब चापानलों की मरम्मत का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रकाश समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जिप सदस्य, प्रमुख व प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




