गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला
Updated at : 19 Mar 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

कन्हैया की िगरफ्तारी के खिलाफ भाकपा का मार्च, कहा भाकपा ने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार व उनके साथियों पर किये गये मुकदमे को वापस लेने की मांग की है. झुमरीतिलैया : भाकपा जिला परिषद ने शुक्रवार को जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार व उनके साथियों पर किया गया झूठा मुकदमा […]
विज्ञापन
कन्हैया की िगरफ्तारी के खिलाफ भाकपा का मार्च, कहा
भाकपा ने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार व उनके साथियों पर किये गये मुकदमे को वापस लेने की मांग की है.
झुमरीतिलैया : भाकपा जिला परिषद ने शुक्रवार को जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार व उनके साथियों पर किया गया झूठा मुकदमा को वापस लेने की मांग को लेकर पानी टंकी रोड से प्रतिवाद मार्च निकाला. प्रतिवाद मार्च झंडा चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गयी.
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश सिंह ने कहा कि कन्हैया व उनके साथियों पर किया गया मुकदमा अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है. वहीं भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिस जेएनयू के प्रोडक्ट बलराम साहनी, रविंद्र नाथ टैगोर व प्रेमंचद जैसे हस्ती हैं. उस संस्थान को आतंकवादी का स्थल बताना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि शोध छात्राओं के स्कॉलरशिप में कटौती की गयी थी, कन्हैया उसका विरोध कर रहे थे. जो भाजपा को नहीं पचा और उसे गिरफ्तार कर झूठा मुकदमा कर जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि देश को बेरोजगारी, बेकारी तथा दरिद्रता से मुक्ति दिलाने की जरूरत है.
सहायक जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि बैंक का करोड़ रुपये डकार कर शराब कारोबारी विजय माल्या देश से भाग गया. उसे गिरफ्तार करने के लिए कोई कानून नहीं है.अर्जुन यादव ने कहा कि कन्हैया की आवाज को और बुलंद किया जायेगा. सभा को बीरेंद्र यादव, सकिंदर कुमार, रमेश कुमार, धनपत यादव ने भी संबोधित किया. मौके पर महताब आलम, महेंद्र प्रसाद, कामेश्वर पंडित, कुलेश्वर पंडित, पंचम महतो, प्रदीप, कामेश्वर राणा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




