पत्रकारों का होली मिलन समारोह कल

Updated at : 19 Mar 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
पत्रकारों का होली मिलन समारोह कल

कोडरमा : प्रेस क्लब कोडरमा के पत्रकारों की बैठक शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिये गए. पत्रकारों ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा. इसके बाद बताया गया कि एक तदर्थ कमेटी बनायी जाएगी. इसके […]

विज्ञापन
कोडरमा : प्रेस क्लब कोडरमा के पत्रकारों की बैठक शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कई निर्णय लिये गए. पत्रकारों ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा. इसके बाद बताया गया कि एक तदर्थ कमेटी बनायी जाएगी. इसके बाद आगे का कदम उठाया जायेगा. बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ.
20 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह सुबह 11 बजे से तिलैया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित होगा, जिसमें जिले भर के पत्रकार शामिल होंगे. मौके पर विनोद विश्वकर्मा, सतीश कुमार, अनूप सिन्हा, संजीव समीर, मनोज कुमार झुन्नू, मनोज कुमार, विकास कुमार, विश्वजीत कुंदन, गजेंद्र सिन्हा, गौतम राणा, राजेश कुमार, अजीत कुमार, उमाशंकर कुमार, आशीष डे, अरुण ओझा, अमित, भोली, आत्माराम शर्मा, आफताब आलम, गुड्डु झा, कुलदीप कुमार, कुंतलेश पांडेय, आर्यन श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, विजय शर्मा, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola