शांति व सौहार्द्र के साथ मनायें होली
Updated at : 18 Mar 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : होली का पर्व शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर नवलशाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव व संचालन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने किया. बैठक में बीडीओ नारायण राम ने कहा कि सभी लोग ईष्या द्वेष व आपसी लड़ाई झगड़ों को भूलकर शांति व […]
विज्ञापन
मरकच्चो : होली का पर्व शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर नवलशाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव व संचालन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने किया. बैठक में बीडीओ नारायण राम ने कहा कि सभी लोग ईष्या द्वेष व आपसी लड़ाई झगड़ों को भूलकर शांति व सौहार्द्र वातावरण में होली मनायें.
वहीं थाना प्रभारी से होली के दौरान अवैध शराब की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती दल भेजने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों व हुड़दगियों पर विशेष नजर रखने को कहा.
मौके पर मरकच्चो उप प्रमुख शमशुल खान, मुखिया मनोज कुमार, समाजसेवी अर्जुन साव, झाविमो जिलाध्यक्ष बेदू साव व बबून मोदी, तारणी प्रसाद, बसंत स्वर्णकार, अजय सिंह, किशोर यादव, बीरेद्र यादव, राममूर्ति सिंह, प्राण मरांडी, रामचंद्र यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




