धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से परेशानी

Updated at : 27 Dec 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से परेशानी

झुमरीतिलैया : भाकपा जिला परिषद की बैठक शनिवार को दुर्गा राम की अध्यक्षता में समारोह हॉल में हुई़ इस दौरान जिला मंत्री महादेव राम ने पंचायत चुनाव का समीक्षात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया़ महादेव राम ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण धान क्रय केंद्र नहीं खुला़ इससे […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : भाकपा जिला परिषद की बैठक शनिवार को दुर्गा राम की अध्यक्षता में समारोह हॉल में हुई़ इस दौरान जिला मंत्री महादेव राम ने पंचायत चुनाव का समीक्षात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया़

महादेव राम ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण धान क्रय केंद्र नहीं खुला़ इससे किसानों को काफी क्षति हो रही है़ बिचौलिये नौ रुपये किलो धान खरीद रहे हैं, जबकि लागत मूल्य 20 रुपये है़

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बेरुखी से किसान तंग आ गये है़ं प्रकाश रजक ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है़ सुदामा यादव ने कहा कि पैक्स के माध्यम से 12 रुपये किलो गेंहू की बिक्री की गयी है, जबकि सरकारी दर 7.86 रुपये है़ इसकी जांच करने की जरूरत है़

निर्णय लिया गया कि प्रखंड में पंचायतवार धान क्रय केंद्र खोलने व गेहूं बीज की बिक्री में की गयी गड़बड़ी की जांच के सवाल पर 30 दिसंबर को जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा़ मौके पर अर्जुन यादव, रमेश प्रसाद यादव, पुरुषोत्तम यादव, रामेश्वर चौधरी, कैलाश रजक, काली सिंह, सकिंद्र कुमार, कामेश्वर राणा, महेश सिंह, रंजीत भारती, बसमतिया देवी, उमा देवी, बलवा देवी, विजय यादव, केदार सिंह, छोटे लाल यादव, द्वारिका प्रसाद, विजेंद्र शर्मा, समीम खान, नागेश्वर दास, धनपत यादव, सुभाष रजक, त्रिलोकी महतो, प्रसादी यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे़ धन्यवाद ज्ञापन राम कुमार ने किया़

सम्मानित किया गया : बैठक के दौरान चंदवारा पूर्वी जिला परिषद सीट से जिप सदस्य चुने गये महादेव राम,कोलगरमा के मुखिया मनोज कुमार साव, कटहाडीह के मुखिया सहजाद आलम सहित दर्जनों नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola