घर में लगी आग हजारों की क्षति

Updated at : 25 Dec 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग हजारों की क्षति

अगलगी में जला सामान मरकच्चो : थाना क्षेत्र के जामू में बुधवार की रात एक घर में अचानक आग लग गयी़ अगलगी में हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. गृहस्वामी पूना साव की पत्नी यमुना देवी ने बताया कि बीती रात वे लोग खाना खाकर सो रहे थे. इसी दौरान पड़ोसियों की शोर सुन कर […]

विज्ञापन

अगलगी में जला सामान

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के जामू में बुधवार की रात एक घर में अचानक आग लग गयी़ अगलगी में हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी. गृहस्वामी पूना साव की पत्नी यमुना देवी ने बताया कि बीती रात वे लोग खाना खाकर सो रहे थे. इसी दौरान पड़ोसियों की शोर सुन कर उठे तो देखा कि उनके घर में आग लग गयी है. पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

अगलगी में मोटरसाइकिल, टीवी, चार पंखा, दो क्विंटल चावल, पांच क्विंटल धान, म्यूजिक सिस्टम आदि जल गये. जिप सदस्य कैलाश यादव, भाजपा नेता रवींद्र कुमार, मुखिया कुसुम देवी व समाजसेवी राजू रविदास ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola