परीक्षा देने जा रहा था, ट्रक ने कुचला

Updated at : 20 Dec 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रहा था, ट्रक ने कुचला

झुमरीतिलैया (कोडरमा) : थाना क्षेत्र के झलपो के पास शनिवार को एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. जयनगर थाना क्षेत्र के गोहाल निवासी 19 वर्षीय महेश साव (पिता स्व उमाशंकर साव) की मौत हो गयी. जबकि तेतरियाडीह निवासी बीएड की प्रशिक्षु आशा कुमारी घायल हो गयी. घटना के बाद लोगों ने तिलैया […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया (कोडरमा) : थाना क्षेत्र के झलपो के पास शनिवार को एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. जयनगर थाना क्षेत्र के गोहाल निवासी 19 वर्षीय महेश साव (पिता स्व उमाशंकर साव) की मौत हो गयी. जबकि तेतरियाडीह निवासी बीएड की प्रशिक्षु आशा कुमारी घायल हो गयी. घटना के बाद लोगों ने तिलैया -जयनगर रोड को सात घंटे जाम रखा . शाम करीब चार बजे उग्र लोगों ने पथराव भी किया.

ट्रक का शीशा टूट गया. जानकारी के अनुसार, सुबह में दस बजे बीए पार्ट वन की परीक्षा देने के लिए कॉलेज जाने के लिए महेश अपनी मोटरसाइकिल (जेएच12एफ-6916) से घर से निकला था. ट्रक (जेएच12सी -4601) ने बाइक काे चपेट में ले लिया.

ट्रक जयनगर थाना क्षेत्र के आल्हो गांव के सकलदेव यादव की बतायी जाती है. हादसे के बाद ट्रक चालक के फरार होने से लोगों ने वहीं राेड जाम कर दिया. लोग मुआवजा की मांग पर अड़े थे.

आश्वासन नहीं मिलने पर लोग उग्र हो गये पथराव किया. बाद में कोडरमा सीओ ने परिवारिक लाभ के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया. ट्रक मालिक से मुआवजा दिलाने का भी स्थानीय मुखिया भीम कुमार यादव ने आश्वासन दिया. महेश काेलकाता में रह कर कोरियर का काम करता था. परीक्षा देने के लिए अपने घर आया था. घटना के सिलसिले में उसकी मां ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola