धमाका ग्रुप बना विजेता

Updated at : 20 Dec 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
धमाका ग्रुप बना विजेता

झुमरीतिलैया : संत जोसफ स्कूल में शनिवार को समागम सह क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समागम कार्यक्रम के तहत ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें बच्चों ने धूम मचा दिया. प्रदर्शन के आधार पर धमाका ग्रुप को विजेता घोषित किया गया. विजेता ग्रुप को मोमेंटो दिया गया. ओपनिंग और क्लोजिंग प्रोग्राम डांस […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : संत जोसफ स्कूल में शनिवार को समागम सह क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समागम कार्यक्रम के तहत ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें बच्चों ने धूम मचा दिया. प्रदर्शन के आधार पर धमाका ग्रुप को विजेता घोषित किया गया. विजेता ग्रुप को मोमेंटो दिया गया.
ओपनिंग और क्लोजिंग प्रोग्राम डांस टीचर राजेश भदानी व जेम्स डिक्रूज के नेतृत्व में हुआ़ इसे रितिक एंड ग्रुप ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को चार भाग में बांटा गया था. इसमें धमाका ग्रुप को विजेता घोषित किया गया. निर्णायक की भूमिका अंजना भदानी, अंजलि कुमारी और मुक्ता प्रसाद ने निभायी. इस दौरान सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच टॉफी बांटी. प्रतिभागियों में धमाका ग्रुप की पायल, स्वीनी, जया, कयामत के अलावा निकिता, अपूर्वा, आंचल, खुशी, सोनम, सीना, संजीत, राकेश, शैलेश, गुलशन, मोंटी, रोशन, गौतम, नीरज, सूरज, रक्षक, सुमंत, कुंदन, रमेश, अनमोल, मोहित, सोनू, अमन, निशांत व राहुल के नाम हैं.स्कूल के हेडमास्टर एडरिन डब्ल्यूसिस, सामिन डिक्रूज, फादर जयप्रकाश, माइकल डिक्रूज, वृजमोहन प्रसाद, अशोक सिंह, जेम्स डिक्रूज और क्रिस्टिन डिक्रूज ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर मंटू कुमार, मोइन खान, उदय कुमार, सुजीता गांगुला, जसिंता लकड़ा, सुनील कुमार, विनोद कुमार, विवेक, रितेश, ईशा, उर्मिला, साकेत, अराधना, रूपेश, पूनम, रश्मि, ज्योति और नीलम आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola