डीसी से टेंडर रद्द करने की मांग

कोडरमा : नगर पर्षद के संवेदकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा़ संवेदकों ने नगर पर्षद के टेंडर नंबर 3/2015-16 के तहत टेंडर खोलने के दौरान पदाधिकारियों द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत करते हुए टेंडर को रद्द करने की मांग की है. संवेदकों ने कहा कि इस मामले में झारखंड सरकार के निविदा अधिनियम का उल्लंघन […]
कोडरमा : नगर पर्षद के संवेदकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा़ संवेदकों ने नगर पर्षद के टेंडर नंबर 3/2015-16 के तहत टेंडर खोलने के दौरान पदाधिकारियों द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत करते हुए टेंडर को रद्द करने की मांग की है. संवेदकों ने कहा कि इस मामले में झारखंड सरकार के निविदा अधिनियम का उल्लंघन किया गया है. संवेदकों ने मामले की जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने और टेंडर को रद्द करने की मांग की है.
ज्ञापन में संवेदक सुनील कुमार ठाकुर के हस्ताक्षर हैं. ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर विकास विभाग रांची के सचिव, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, निगरानी विभाग रांची, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल व नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




