कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बची साख, बने मुखिया

Updated at : 08 Dec 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बची साख, बने मुखिया

जयनगर में सुरेंद्र, सरिता व अंजु ने दुबारा जीत हासिल की कोडरमा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना के दूसरे दिन आये परिणाम में कई पुराने मुखिया ने दुबारा जीत हासिल की, तो कई नये लोग भी मुखिया व पंसस पद पर चुनकर आये है. जयनगर के हिरोडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव […]

विज्ञापन
जयनगर में सुरेंद्र, सरिता व अंजु ने दुबारा जीत हासिल की
कोडरमा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना के दूसरे दिन आये परिणाम में कई पुराने मुखिया ने दुबारा जीत हासिल की, तो कई नये लोग भी मुखिया व पंसस पद पर चुनकर आये है. जयनगर के हिरोडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्र. यादव अपनी साख बचाने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने दोबारा मुखिया पद पर जीत हासिल की है. वहीं सतगावां प्रखंड के मरचोई से पंसस पद पर झामुमो नेता रविंद्र कुमार शांडिल्य ने जीत हासिल की है.
डोमचांच प्रखंड में ये लोग बने मुखिया व पंसस
डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला पंचायत में मुखिया पद पर विजयी सीता देवी को 934, दूसरे स्थान पर रही अमिना खातून को 474 मत मिले. इस पंचायत से पंसस पद पर विजयी रहे मो कलीम अंसारी को 607, दूसरे स्थन पर रहे रामेश्वर सिंह को 378 मत मिले. मसनोडीह पंचायत से मुखिया पद पर विजयी रही पुष्पा देवी को 1437, दूसरे स्थान पर रहे रिंकू पासवान को 903, इसी पंचायत से पंसस पद पर विजेता रही पार्वती देवी को 528, दूसरे स्थान पर रही ममता कुमारी को 502 मत प्राप्त हुए.
बेहराडीह पंचायत से मुखिया पद पर विजेता राजेंद्र मेहता को 836, दूसरे स्थान पर रहे अशोक यादव को 676, इस पंचायत से पंसस पद पर विजेता रहे निर्भय मेहता को 961, दूसरे स्थान पर रहे आनंद कुमार राणा को 718 मत मिले. मधुबन पंचायत से मुखिया पद विजेता रहे हरिशंकर प्रसाद को 760, दूसरे स्थान पर रहे मुंशी यादव को 695, इस पंचायत से पंसस पद पर विजयी रहे सहदेव यादव को 805, दूसरे स्थान पर रहे विनय कुमार मोदी को 763 मत मिले.
डोमचांच उत्तरी पंचायत से मुखिया पद पर विजयी रही गीता देवी को 990, दूसरे स्थान पर रही नूतन देवी को 673, इस पंचायत से पंसस पद पर विजेता रही लीलावती देवी को 1420, दूसरे स्थान पर रही विनिता देवी को 537 मत प्राप्त हुए. नावाडीह पंचायत से मुखिया पद पर निर्वाचित हुई कुमुद देवी को 1200, दूसरे स्थान पर रहे राजू दास को 910, इस पंचायत से पंसस पद पर विजेता रही दुलारी देवी को 2080, दूसरे स्थान पर रही डॉली देवी को 352 मत मिले हैं.
जयनगर प्रखंड से हिरोडीह में सुरेंद्र जीते
जयनगर प्रखंड के सतडीहा पंचायत से सरिता देवी व चेहाल पंचायत से अंजु देवी त था हिरोडीह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दुबारा जीत हासिल की है. चुनाव परिणाम के मुताबिक हिरोडीह पंचायत से 1254 मत लाकर सुरेंद्र प्रसाद यादव दुसरी बार मुखिया बने है.
वहीं रामदेव मोदी 1018 मत लाकर दूसरे स्थान पर रहे. पंसस पद के लिए इस पंचायत से किरण देवी 1786 मत लाकर विजयी रही. जबकि सीता देवी 1336 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही. कटहाडीह पंचायत से पूर्व मुखिया शबाना खातून के पति मो शहजाद आलम 1863 मत लाकर मुखिया पद के लिए विजयी हुए. जबकि 337 मत लाकर वसी अहमद खान दूसरे स्थान पर रहे. यहां से पंसस पद के लिए बैबुन निशा चुनी गयी है. ककरचोली पंचायत से मुखिया पद के लिए 653 मत लाकर अर्चना कुमारी मुखिया चुनी गयी.
वहीं 623 मत लाकर अंजु देवी दूसरे स्थान पर रही. इसी पंचायत से पंसस पद के लिए 582 मत लाकर सोनी देवी विजयी रही. जबकि गीता देवी 483 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही. चेहाल पंचायत से मुखिया के रूप में अंजु देवी ने 1275 मत लाकर दूसरी बार जीत हासिल की है. दूसरे स्थान पर रही सुवंती देवी को 1017 मत मिले. इस पंचायत से पंसस बंसती देवी चुनी गयी. सतडीहा पंचायत से 425 मत लाकर सरिता देवी फिर से मुखिया चुनी गयी. जबकि 330 मत लाकर बासुदेव यादव दूसरे स्थान पर रहे. योगियाटिल्हा से 1308 मत लाकर सीता देवी मुखिया बनीं. वहीं 682 मत लाकर इंद्रावती देवी दूसरे स्थान पर रही.
मरकच्चो में मुखिया व पंसस में विजयी प्रत्याशी
मरकच्चो प्रखंड के नावाडीह पंचायत से मुखिया पद विजयी रहे साकिर मियां को 905, दूसरे स्थान पर रहे बसंत कुमार को 535, इस पंचायत से पंसस पद पर विजेता रहे टूपलाल साव को 512, दूसरे स्थान पर रहे मो इम्तियाज को 412 मत मिले. चोपनाडीह पंचायत से मुखिया पद पर विजेता रहे मंसूर आलम को 746, दूसरे स्थान पर रहे भोला महतो को 666 मत मिले.
इस पंचायत के पंसस क्षेत्र संख्या एक से विजेता रहे मो हारुन को 740, दूसरे स्थान पर रहे बहादुर यादव को 697, पंसस क्षेत्र संख्या दो से विजेता रहे चंद्रदेव यादव को 555, दूसरे स्थान पर रहे प्रकाश पंडित को 458 मत मिले. पुरनानगर पंचायत से मुखिया पद पर निर्वाचित हुई सोनी देवी को 1088, दूसरे स्थान पर रही मालावती देवी को 994, पंसस पद पर विजेता रहे शमसुल खान को 970, अजय कुमार को 644 मत मिले.
महुगाय पंचायत से मुखिया बनी मंजु देवी को 912, दूसरे स्थान पर रही यशोदा देवी को 608, पंसस पद विजेता रही मीना देवी को 1274, दूसरे स्थान पर रही खुशबू खातून को 1043 मत मिले. कादोडीह पंचायत से मुखिया पद पर विजेता रही रेणु देवी को 976, दूसरे स्थान पर मालती देवी को 940 वहीं पंसस पद पर निर्वाचित हुए शांति देवी को 1603, दूसरे स्थान पर रही रेबुना खातून को 1214, तेलोडीह पंचायत से मुखिया पद पर विजयी रहे मनिंद्र राम को 435, दूसरे स्थान पर रहे रामप्रसाद साव को 416, पंसस निर्वाचित हुई कुसुम देवी को 1417, दूसरे स्थान पर रही कौशल्या देवी को 563 मत प्राप्त हुए.
चंदवारा के आरागारो में छह वोट से हुई जीत-हार
चंदवारा प्रखंड के आरागारो पंचायत का परिणाम दिलचस्प रहा. रविवार देर रात को आरागारो पंचायत की मतगणना में मुखिया पद के प्रत्याशी महेंद्र यादव को 862 तो मुंशी यादव को भी 862 मत मिले थे. टाई कराने पर समीकरण उलट गया और महेंद्र यादव छह वोट से विजेता घोषित किए गये. उन्हें कुल 857 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे मुंशी यादव को 851 मत प्राप्त हुए. आरागारो पंचायत से पूर्व मुखिया महेश वर्णवाल को कुल 451 मत ही मिले. इस पंचायत से पंसस पद निर्वाचित हुई लीलावती देवी को 1478, दूसरे स्थान पर रही ललिता गुप्ता को 1449 मत मिले.
खांडी पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुई किरण देवी को 907, दूसरे स्थान पर रही सविता देवी को 527 मत मिले. थाम पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुई पुष्पा देवी को 1639, दूसरे स्थान पर रहे राजकुमार राणा को 642 मत मिले. इस पंचायत के पंसस क्षेत्र एक से विजेता रहे संजय वर्णवाल को 533, दूसरे स्थान पर रहे किसुन कुमार यादव को 457, दूसरे पंसस क्षेत्र से विजेता रही मुन्नी देवी को 550, दूसरे स्थान पर रही संजू देवी को 490 मत प्राप्त हुए. भोंडो पंसस क्षेत्र संख्या एक से विजेता रहे बासुदेव याद वको 939, दूसरे स्थान पर रहे मनोज शर्मा को 579, पंसस क्षेत्र दो से विजेता रहे विनोद कुमार यादव को 956, दूसरे स्थान पर रहे मो युसूफ को 583 मत मिले.
सतगावां प्रखंड में ये लोग बने मुखिया व पंसस
सतगावां प्रखंड के कटैया पंचायत से मुखिया पद पर विजेता रही सुशीला देवी को 1453, दूसरे स्थान पर रही शबनम कुमार को 1261, इस पंचायत के पंसस पद पर निर्वाचित हुई मंजू देवी को 928, दूसरे स्थान पर रही सुलेखा देवी को 716 मत मिले. शिवपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए कांति देवी 1520 मत लाकर विजयी रही.
दूसरे स्थान पर रही मनीषा कुमारी को 1084 मत मिले.इस पंचायत से पंसस पद के लिए सरिता देवी 605 मत लाकर विजयी रही, जबकि बेबी कुमारी 529 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही. माधोपुर पंचायत से मुखिया निर्वाचित सुनील सिंह को 846, दूसरे स्थान पर रहे मो जहयोंगी आलम को 419, पंसस क्षेत्र संख्या चार से निर्वाचित सावित्री देवी को 292, दूसरे स्थान पर रही तारा देवी को 288, पंसस क्षेत्र संख्या पांच से विजयी रहे नरेश कुमार यादव को 392, दूसरे स्थान पर रहे दिनेश कुमार को 352 मत मिले. समलडीह पंचायत से मुखिया निर्वाचित कारण राम को 511, दूसरे स्थान पर राम अवतार चौधरी को 474, पंसस पद विजेता रहे अजय कुमार चौधरी को 997, दूसरे स्थान पर रही रेणु देवी को 570 मत मिले.
बासोडीह पंचायत से मुखिया निर्वाचित अनिता देवी को 840, दूसरे स्थान पर रहे कुंदन अग्रवाल को 674, इस पंचायत से पंसस पद पर विजेता रहे सुल्ताना खातून को 690, दूसरे स्थान पर रही रिंकी देवी को 642, मरचोई पंचायत से मुखिया पद पिंकी देवी विजेता रही. जबकि दूसरे स्थान पर गुड़िया देवी है. मरचोई के पंसस सीट से विजेता रहे रविंद्र शांडिल्य को 895, दूसरे स्थान पर रहे हृदय नारायण सिंह को 595 मत मिले. इटाय पंचायत से मुखिया पद पर सरिता घोष विजयी रही, जबकि इस पंचायत से पंसस पद पर निर्वाचित धनंजय कुमार को 895, दूसरे स्थान पर रहे रमेश कुमार को 294 मत मिले.
कोडरमा प्रखंड में ये बने मुखिया व पंसस
कोडरमा प्रखंड के झुमरी पंचायत से मुखिया प निर्वाचित ममता कुमारी को 938, दूसरे स्थान पर रही सविता देवी को 620, चाराडीह पंचायत से मुखिया निर्वाचित अंजू देवी को 1147, दूसरे स्थान पर रही गुडिया देवी को 661 वोट मिले. वही पुरनानगर पंचायत से मुखिया निर्वाचित बसंती देवी को 875, दूसरे स्थान पर रहे राजकुमार रजक को 842, बेकोबार उत्तरी से मुखिया निर्वाचित फजीमुद्दीन को 648, दूसरे स्थान पर रहे सत्येंद्र पंडित को 565, बेकोबार दक्षिणी से मुखिया रहमत अली विजयी रहे, जबकि दूसरे स्थान पर लक्ष्मण प्रसाद रहे हैं.
झुमरी पंचायत से पंसस पद पर निर्वाचित सुदामा देवी को 1036, दूसरे स्थान पर रही देवंती देवी को 1030 मत मिले हैं. वहीं चाराडीह पंसस क्षेत्र से अनिता देवी, पुरनानगर पंसस क्षेत्र से चुरामण धोबी, बेकोबार उत्तरी पंसस क्षेत्र से गिरधारी साव विजयी रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola