राजगीर हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

राजगीर हाउस बना ओवरऑल चैंपियनसैनिक स्कूल तिलैया में अंतरसदनीय क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन5कोडपी10. कैडेट लक्ष्य को ट्राॅफी देते प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट.5कोडपी11. विजेता कैडेटों के साथ सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट व अन्य.कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया में वर्ष 2015-16 के लिए अंतरसदनीय क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन किया गया. विद्यालय के एनसीसी […]
राजगीर हाउस बना ओवरऑल चैंपियनसैनिक स्कूल तिलैया में अंतरसदनीय क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन5कोडपी10. कैडेट लक्ष्य को ट्राॅफी देते प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट.5कोडपी11. विजेता कैडेटों के साथ सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट व अन्य.कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया में वर्ष 2015-16 के लिए अंतरसदनीय क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन किया गया. विद्यालय के एनसीसी ग्राउंड में आयोजित रेस को प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट ने ओपनिंग फ्लैग दिखाकर रवाना किया. इसके बाद विभिन्न हाउस के कैडेटों ने 4.5 किलोमीटर व 8.4 किलोमीटर तक की दौड़ लगायी. जूनियर वर्ग में सूर्य प्रताप राणा पहले, अर्णव कुमार दूसरे व तीसरे स्थान पर सौरभ कुमार रहे. वहीं सीनियर वर्ग में कुंवर सिंह हाउस के कैडेट लक्ष्य ने अपने तीन वर्षों के रिकार्ड को कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर कुंदन व तीसरे स्थान पर विमल रहे. ओवरऑल चैंपियन का खिताब राजगीर हाउस को मिला. जबकि नालंदा हाउस द्वितीय व मौर्य हाउस तृतीय स्थान पर रहा. मुख्य अतिथि प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट व प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल एके रजक ने विजेता कैडेटों व हाउस को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. राजगीर हाउस की ओर से हाउस मास्टर सीके दुबे, नाजनीन प्रवीण, हास्टल सुपरिटेंडेंट पी सिंह, हाउस कैप्टन विवेक कुमार ने ट्राॅफी ग्रहण की. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि रेस में कैडेटों ने अपने ऊर्जावान होने का परिचय दिया है. उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजन के लिए प्रभारी शिक्षक केसी पांडा की प्रशंसा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




