डीएवी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

Updated at : 05 Dec 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

डीएवी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू झुमरीतिलैया. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीएवी स्कूलों के समाज विज्ञान के शिक्षकों का दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि श्री प्रेम प्रकाश झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा ने दीप जला कर किया. श्री झा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा […]

विज्ञापन

डीएवी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू झुमरीतिलैया. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीएवी स्कूलों के समाज विज्ञान के शिक्षकों का दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि श्री प्रेम प्रकाश झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा ने दीप जला कर किया. श्री झा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिकता का बोध कराना चाहिए, ताकि वे एक अच्छे नागरिक बन सके. उन्होंने डीएवी स्कूल को इस आयोजन के लिए बधाई दी. कार्यशाला को अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेचनगर रामगढ़ के प्राचार्य मनोज मिश्रा, डीएवी घाटो की प्राचार्या किरण यादव, सैनिक स्कूल तिलैया के वरीय शिक्षक मो़ राशीद ने संबोधित किया. डीएवी तिलैया के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया. कार्यशाला का समापन रविवार को होगा. कार्यशाला में समाज विज्ञान की शिक्षण पद्धतियों, समाज विज्ञान के परीक्षा प्रशन पत्र बनाने कि सही प्रक्रिया, समाज विज्ञान में बच्चों को आनेवाली समस्याओं तथा प्रभावशाली कक्षा प्रबंधन आदि विषयों पर चर्चा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola